आंध्र प्रदेश: Fly91 ने विजयवाड़ा एयरपोर्ट पर अपना परिचालन किया शुरू

Fly91

गोवा की रीजनल एयरलाइन Fly91 ने शुक्रवार को विजयवाड़ा एयरपोर्ट पर अपना परिचालन शुरू कर दिया है। इस कार्यक्रम का उद्घाटन आंध्र प्रदेश के मंत्री के. रविंद्र, एयरपोर्ट डायरेक्टर लक्ष्मीकांत रेड्डी और Fly91 के अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने किया। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू इस कार्यक्रम में वर्चुअली शामिल हुए।

Read Also: छत्तीसगढ़ के कांकेर में दिखा तेज रफ्तार का कहर, 2 कारों की टक्कर से 6 लोगों की मौत, 3 घायल

कार्यक्रम के बाद आंध्र प्रदेश के मंत्री के. रविंद्र ने कहा, “आज विजयवाड़ा एयरपोर्ट से Fly91 ने अपना परिचालन शुरू किया है… भविष्य में इसका विस्तार किया जाएगा। हमारे पास पहले से ही सात एयरपोर्ट हैं, अब हम ‘उड़ान’ योजना के तहत नौ एयरपोर्ट का लक्ष्य बना रहे हैं।”

एयरपोर्ट डायरेक्टर लक्ष्मीकांत रेड्डी ने कहा, “अभी हैदराबाद के लिए हमारी सात उड़ानें हैं, अगले हफ्ते हैदराबाद और विजयवाड़ा के बीच उड़ानों की संख्या बढ़कर नौ हो जाएगी। उन्होंने आगे कहा कि पहले दिन 70 प्रतिशत सीटें भरी हुई थीं। हमें उम्मीद है कि आस-पास के इलाकों के लोगों को विजयवाड़ा से उड़ान भरने के और भी ज़्यादा मौके मिलेंगे।”

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *