मुंबई में आवासीय इमारत पर गोलीबारी के आरोप में अभिनेता कमाल राशिद खान गिरफ्तार

Kamaal Rashid Khan

‘केआरके’ के नाम से मशहूर अभिनेता कमाल राशिद खान ( Kamaal Rashid Khan )को मुंबई पुलिस ने अंधेरी के ओशिवारा इलाके में एक आवासीय इमारत पर गोलीबारी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। ओशिवारा थाना पुलिस ने ये जानकारी दी है।

Read Also: गणतंत्र दिवस पर इस बार ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की थीम वाली झांकी भारत की सैन्य शक्ति को करेगी प्रदर्शित

एक अधिकारी ने बताया कि कमाल राशिद खान को शुक्रवार देर रात पूछताछ के लिए ओशिवारा थाने लाया गया था और अभिनेता ने अपने बयान में अपने लाइसेंसी हथियार से दो गोलियां चलाने की बात स्वीकार की है। Kamaal Rashid Khan 

पुलिस के अनुसार, 18 जनवरी को अंधेरी के ओशिवारा इलाके स्थित नालंदा सोसाइटी पर दो गोलियां चलाई गईं। जांच के दौरान सोसाइटी परिसर पर दो गोलियां चलाई जाने की बात सामने आई। पुलिस ने बताया कि एक गोली दूसरी मंजिल पर जबकि दूसरी चौथी मंजिल पर लगी थी। उन्होंने बताया कि जहां ये गोलियां लगी थीं उनमें से एक फ्लैट एक लेखक-निर्देशक का है, जबकि दूसरा फ्लैट एक मॉडल का है।

Read Also: भारत की शीर्ष महिला स्क्वाश खिलाड़ी अनाहत सिंह ने स्प्राट टूर्नामेंट ऑफ चैंपियंस के दूसरे दौर में किया प्रवेश

अधिकारी ने बताया कि शुरू में पुलिस को कोई खास सफलता नहीं मिली क्योंकि सीसीटीवी फुटेज में उन्हें कुछ भी नहीं मिला। हालांकि, एक फोरेंसिक विश्लेषण से संकेत मिला कि हो सकता है कि गोलियां पास में स्थित खान के बंगले से चलाई गई हों। गोलीबारी का वास्तविक कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। उन्होंने बताया कि अभिनेता के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और शस्त्र अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत एक मामला दर्ज किया गया है। Kamaal Rashid Khan 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *