राजस्थान: पुष्कर से बीकानेर तक ऊंट गाड़ी पर स्पेन की सैलानी ने की रोमांचक यात्रा

Rajasthan

Rajasthan: भारत में भ्रमण के लिए आईं स्पेन की सैलानी मोनिका अपने सफर का पूरा लुत्फ उठाती नजर आ रही हैं। इस समय वह राजस्थान में हैं और वहीं के रंग में रंगी हुई हैं। इन्हें राजस्थान से इतना प्यार है कि वे पुष्कर से बीकानेर तक 20 दिन की यात्रा पर निकलीं और जिसकी खास बात ये है कि उनकी यात्रा किसी लग्जरी वाहन से नहीं बल्कि राजस्थान की पारंपरिक सवारी ऊंट गाड़ी पर हुई।

Read Also: स्मार्ट सिटी में खंडहर बनी नगर निगम की संपत्ति, व्यापारियों ने की लकड़ी के शोरूम की मांग

अपने पुराने दोस्त और गाइड हर्षवर्धन सिंह के साथ मोनिका ने राजस्थान के रेगिस्तान का ये सफर पूरा किया। ऊंट गाड़ी पर उनकी पुष्कर से बीकानेर तक की यह यात्रा रविवार को ही पूरी हुई है। यहां एक होटल में पारंपरिक राजस्थानी अंदाज में पूरी गर्मजोशी के साथ मोनिका का स्वागत किया गया। Rajasthan

बीकानेर के होटल में ठहरे दूसरे विदेशी सैलानियों ने भी मोनिका का गर्मजोशी से स्वागत किया। उनकी रोमांचक यात्रा से प्रभावित हुए और खुद भी ऊंट की सवारी करने के सपने संजोने लगे। मोनिका उन विदेशी सैलानियों में हैं, जो राजस्थान की पारंपरिक संस्कृति और प्रामाणिक ग्रामीण जीवन का लुत्फ उठाने के लिए हर साल यहां खिंची चली आती हैं। Rajasthan Rajasthan

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *