लोकसभा चुनाव से पहले राहुल गांधी ने क्यों कहा… भारत में पहली बार किसान टैक्स दे रहे है ?

Lok Sabha Chunav

Lok Sabha Chunav: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने बुधवार को कहा कि केंद्र सरकार ने उद्योगपतियों का जो कर्ज माफ किया है, उससे मनरेगा मजदूरों को 24 साल तक मजदूरी दी जा सकती थी। लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान राहुल गाधी ने राजस्थान के बीकानेर में कांग्रेस उम्मीदवार गोविंद राम मेघवाल के लिए चुनाव प्रचार किया। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने 25-30 सबसे अमीर लोगों का कर्ज माफ कर दिया है।

Read also-दिल्ली के पूर्व मंत्री राज कुमार आनंद ने AAP पर लगाया ये गंभीर आरोप, जानें क्या कुछ कहा?

राहुल गांधी ने कहा कि भारत के इतिहास में पहली बार किसान टैक्स दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि किसान एमएसपी की, युवा रोजगार की और महिलाएं महंगाई कम करने की बात कर रही हैं लेकिन कोई सुनने वाला नहीं है।राजस्थान की बीकानेर सीट से बीजेपी के अर्जुन राम मेघवाल को टक्कर देने के लिए कांग्रेस ने गोविंद राम मेघवाल को मैदान में उतारा है।18वीं लोकसभा के लिए राजस्थान में दो चरणों में 19 अप्रैल और 26 अप्रैल को वोटिंग होगी।

Read Also: Donkeys IQ level: गधों की याददाश्त आपको कर देगी हैरान, खतरों से पहले ही हो जाते हैं सतर्क

नरेंद्र मोदी जी ने हिंदुस्तान के 25-30 सबसे अमीर लोगों का इतना कर्जा माफ किया जितना 24 साल मनरेगा में लगता है।”70 करोड़ में से किसान कह रहे हैं हमारे को एमएसपी दे दीजिए, युवा कह रहा है हमें रोजगार दे दीजिए, महिला कर रही हैं महंगाई से हमें बचाइए, कोई सुनने वाला नहीं। पहली बार किसान टैक्स देता है, हिंदुस्तान के इतिहास में पहली बार किसान टैक्स दे रहा है।”यात्रा में मैंने हजारों लोगों से पूछा, तुरंत जवाब आता है कि बेरोजगारी सबसे बड़ा मुद्दा है। दूसरे नंबर पर महंगाई है।”

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *