Donkeys IQ level: गधों की याददाश्त आपको कर देगी हैरान, खतरों से पहले ही हो जाते हैं सतर्क

Donkeys IQ level: Donkeys' memory will surprise you, they become alert even before dangers, iq-level-of-donkeys-equal-to-that-of-humans in hindi news, donkeys, IQ Level, donkey age , donkey intelligence , donkey memory , donkey nature , all about donkey , donkey life,

Donkeys IQ level: अगर किसी इंसान को गधा कह दिया जाए तो वो नाराज हो जाता है क्योंकि अक्सर लोग इसे अपना अपमान समझते हैं। किसी इंसान को काम करने में कोई समस्या आए या वो जल्दि उस काम को न सिख पाए तो आपने अक्सर ये लोगों को ये कहते हुए सुना होगा कि ये तो गधा है या इसकी बुद्धि भी गधे जैसी है लेकिन क्या आपको पता है कि गधों का IQ लेवल इंसानों की तरह ही होती है ? वो कैसे आइए जानते हैं।

Read Also: UK: महाराजा रणजीत सिंह के जीवन और विरासत से जुड़ी चीजों की लगाई गई प्रदर्शनी

ये तो आपको पता ही होगा कि गधे सबसे पुराने जानवरों में एक हैं। प्राचीन काल से ही लोग गधों को कम बुद्धि वाला जानवर मानते हैं और उनसे कुली का काम करवाते हैं। लेकिन अगर आपको उनके IQ के बारे में पता चलेगा तो आप हैरान हो जाएंगे क्योंकि गधों का IQ भी एक आम मनुष्य के बराबर ही होता है। गधों को भूतकाल में ही नहीं बल्कि वर्तमान में भी पाला जाता है। कई देशों में तो डंकी सेंचुरी भी मौजूद है, जहां उनका पालन-पोषण किया जाता है। साथ ही गधों पर कई प्रकार के शोध भी किए गए हैं।


बता दें कि ब्रिटेन की एक रिसर्च ‘द डंकी सेंचुरी’ के अनुसार गधों का याददाश्त तेज होने के साथ ही वो किसी भी चीज को जल्दी सीखने की क्षमता रखते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक गधों का IQ लेवल 27.62 प्रतिशत तो मनुष्यों का IQ लेवल 33.23 प्रतिशत होता है। इतना ही नहीं कुछ शोध में ये दावा किया गया है कि गधों का IQ सीमा 100 इंसानों के बराबर होता है।

Read Also: America: मोदी दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता हैं-भारतीय-अमेरिकी ब्रह्म आर. अग्रवाल

गधों की आदतों की बात करें तो वो जिद्दी किस्म के होते हैं और शायद ऐसा उनके ज्यादा सोचने के ही कारण है। ज्यादा सोचने की बात इसलिए माना जाता है क्योंकि गधों को किसी भी जगह पर अगर कतरा महसूस हो तो वो उस स्थान पर कभी नहीं जाते हैं। वो खुद की सुरक्षा की भावना रखते हैं। उनकी पसंद की बात करें तो गधों को ये बिल्कुल पसंद नहीं होता है कि कोई उनपर चिल्लाए या दबाव डाले। वे बहुत ही प्यारे और कोमल होते हैं। इसके साथ ही ये भी बताया गया है कि दुनियाभर में 97 नस्ल के गधे हैं और उनकी संख्या लगभग 4 करोड़ है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *