सिल्क्यारा सुरंग हादसा: बाहर निकाले गए मजदूरों का उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने किया स्वागत

Uttarkashi Tunnel Collapse: 17 दिन से उत्तरकाशी की सिल्क्या सुरंग में फंसे 41 मजदूरों को बाहर निकाला जा रहा है। एक-एक करके सभी मजदूरों को बाहर निकालने का काम जारी है।इस बीच मजदूरों के बाहर आने की तस्वीर भी सामने आ चुकी है। तस्वीरों में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और केंद्रीय मंत्री वी. के. सिंह बाहर निकाले गए मजदूरों के साथ नजर आ रहे हैं।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बाहर निकाले गए मजदूरों का स्वागत किया। पुष्कर सिंह धामी ने मजदूरों को माला भी पहनाई और उनसे बात भी की।उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और केंद्रीय मंत्री वी. के. सिंह तमाम अधिकारियों के साथ सुंरग के बाहर मौजूद हैं। बचाए गए मजदूरों को एंबुलेंस से सीधे अस्पताल ले जाया जा रहा है। जहां उन्हें 48-72 घंटे तक मेडिकल निगरानी में रखा जाएगा।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *