दिल्ली में नाबालिग लड़की से हुई हैवानियत पर सियासत, कांग्रेस ने केजरीवाल सरकार पर बोला हमला !

दिल्ली में 13 साल की नाबालिग लड़की के साथ तीन दिन पहले हुई हैवानियत को लेकर अब आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। पीड़ित लड़की का इलाज इस वक्त एम्स में चल रहा है। जहाँ उसकी हालात नाजुक बनी हुई है। पीड़ित लड़की का हाल जानने के लिए आज दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अपने कार्यकत्ताओं के साथ एम्स पहुँचे। उसी समय दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल भी पीड़ित लड़की का हाल लेने एम्स पहुँचे, तो वहां उनको कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के विरोध का सामना करना पड़ा और सीएम के खिलाफ नारेबाजी भी हुई।

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अनिल चौधरी ने इस मामले को लेकर कहा है कि मुख्यमंत्री के खिलाफ लगते ये नारे साल 2012 के निर्भया कांड की याद दिला रहे हैं। जिस वक्त दिल्ली में कांग्रेस की सरकार थी और केजरीवाल का आंदोलन अपने चरम पर था। अब आठ साल बाद दिल्ली की सियासत बदल चुकी है। जो 2012 में निर्भया कांड को लेकर सरकार पर सवाल खड़ा कर रहे थे। महिला सुरक्षा को लेकर सरकार से सवाल पूछ रहे थे। वो अब दिल्ली के सिंहासन पर हैं और जो उस वक़्त सवालों से घिरे थे, आज वो मुख्यमंत्री की गाड़ी रोक रहे हैं उनको काले झंडे दिखा रहे हैं। वहीं महिलाएं मुख्यमंत्री को चूड़ियां दे रही थीं।

इसके साथ ही पूर्व कांग्रेस विधायक जयकिशन ने कहा महिला सुरक्षा को लेकर सख्त कानून बनाने की मांग लगातार उठती रही है लेकिन इसके बावजूद भी देश में महिलाओं के साथ होने वाले अपराधों में कोई कमी नहीं आई है इसी नहीं आई है इसी आई है इसी साल निर्भय कांड के दोषियों को फांसी दी । केजरीवाल भी महिलाओं की सुरक्षा के नाम पर दिल्ली में सीसीटीवी लगाने की बात करते रहे हैं। लेकिन इसके बावजूद इस घटना ने केजरीवाल सरकार के तमाम उन दावों की पोल खोल दी। जिस पर सरकार पाली पिटवा कर वाहवाही लेती रही रही हैं।

एम्स में पीड़ित बच्ची का हाल जानने के बाद सीएम केजरीवाल ने ट्वीट किया कि AIIMS में डॉक्टर्स और परिवार से मिलकर बच्ची का हाल जाना। डाक्टर्स ने बताया कि अगले 48 घंटे अहम है। मैंने पुलिस कमिश्नर से भी बात की। इस जघन्य वारदात करने वाले अपराधियों को सख्त से सख्त सज़ा दिलवाएँगे। परिवार को सरकार 10 लाख रुपए सहायता राशि दे रही हैं।

इसके पहले सीएम केजरीवाल ने ट्वीट किया था कि एक 13 साल की बच्ची के साथ हैवानियत भरी वारदात की जानकारी ने आत्मा को अंदर तक झकझोर दिया है। ऐसे दरिंदे अपराधियों का खुला घूमना बर्दाश्त के बाहर है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter  and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.