10 साल में जो कुछ हुआ वो तो ट्रेलर है, अभी बहुत कुछ करना है… कोटपूतली में PM MODI ने कही ये बात

PM MODI ON TMC
PM Modi Rajasthan Visit: राजस्थान के कोटपूतली में विजय शंखनाद रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि इतना बड़ा जनसैलाब, आपको ये उत्साह 4 जून के संकेत  दे रहा है।राजस्थान के लोग हमेशा देश की मजबूती के लिए खड़े रहे हैं और जयपुर का जलवा तो कुछ दिन पहले पूरी दुनिया ने देखा. इस दौरान पीएम मोदी ने कांग्रेस के साथ -साथ विपक्षी पार्टियों  पर जमकर हमला बोला।पीएम मोदी बोलते है कि इस बार के लोकसभा चुनाव दो खेमे मे बटे है। एक तरफ प्रथम राष्ट्र का संकल्प लेकर चलने वाली बीजेपी है। जबकि दूसरी और देश को लूटने के मौके तलाशने वाली कांग्रेस पार्टी है। पीएम आगे बोलते है कि हमने 10 साल में जो कुछ भी किया है वो तो बस ट्रेलर है, अभी बहुत कुछ करना है।

परिवारवाद पर PM Modi  ने की ये टिप्पणी …

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि वो परिवारवादी पार्टियों और उनके भ्रष्टाचार पर सवाल उठाते हैं, इसलिए निशाने पर हैं।राजस्थान के कोटपूतली में रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, “मैं परिवारवादी पार्टियां और उनके भ्रष्टाचार पर सवाल उठाता हूं और इसलिए मैं उनके निशाने पर हूं।प्रधानमंत्री ने आगे कहा, “ये पहला ऐसा चुनाव है जिसमें कांग्रेस पार्टी के बड़े नेता खुद के चुनाव जीतने की बात नहीं कर रहे कि जीतेंगे कि नहीं जीतेंगे। इस पर मौन रहते हैं। लेकिन वो देश को धमकी दे रहे हैं अगर बीजेपी जीती तो देश में आग लग जाएगी।पीएम मोदी विपक्ष को जबाब देते हुए कहते है कि मोदी 10 साल से केंद्र की सत्ता में बैठे हुए है है। तुम्हारी लगाई गई आग को बुझा रहे है।

Read also-Lok Sabha Election: कांग्रेस ने 17 लोकसभा सीटों पर घोषित किए उम्मीदवार, जानें किसे-कहां से मिला टिकट

पीएम मोदी ने विपक्ष पर कही ये बात…

राजस्थान के कोटपूतली में जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी  बोलते है कि ये पहला ऐसा चुनाव है जिसमें कांग्रेस पार्टी के बड़े नेता खुद के चुनाव जीतने की बात नहीं कर रहे कि जीतेंगे कि नहीं जीतेंगे। इस पर मौन रहते हैं। लेकिन वो देश को धमकी दे रहे हैं अगर बीजेपी जीती तो देश में आग लग जाएगी। कांग्रेस के लोगों ने  अपने खतरनाक इरादे जताना शुरू कर दिए हैं और इसलिए देश को बचाने के लिए, देश का भविष्य बनाने के लिए आपकी आने वाली पीढ़ी देश की सुख और समृद्धि हो इसके लिए ये चुनाव बहुत अहम  है। आज देश में बीजेपी की मजबूत और निर्णायक सरकार की जरूरत और ज्यादा बढ़ गई है। साथियों मैं परिवारवादी पार्टियां और उनके भ्रष्टाचार पर सवाल उठाता हूं और इसलिए मैं उनके निशाने पर हूं।’

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *