Lok Sabha Election: कांग्रेस ने 17 लोकसभा सीटों पर घोषित किए उम्मीदवार, जानें किसे-कहां से मिला टिकट

Goa Politics: 

Congress Candidates:कांग्रेस ने आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के लिए 17 उम्मीदवारों की एक और लिस्ट जारी कर दी है।कांग्रेस ने बिहार के कटिहार से तारिक अनवर, किशनगंज से मोहम्मद जावेद और भागलपुर से अजीत शर्मा को टिकट दिया है।इसके साथ ही कांग्रेस ने कड्पा लोकसभा सीट से पूर्व केंद्रीय मंत्री एम एम पल्लम राजू को काकीनाडा की लोकसभा सीट से लोकसभा प्रत्याशी बनाया है।कांग्रेस पार्टी अब तक 230 से अधिक उम्मीदवारों के नाम का  ऐलान कर चुकी है।कांग्रेस ने नई लिस्ट में बिहार ,ओडिशा, पश्चिम बंगाल समेत 17 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया है।

Read also-सुप्रीम कोर्ट मिली राहत, छ महीने बाद जेल से बाहर आएंगे संजय सिंह

बिहार में तारिक अनवर को मिला लोकसभा टिकट..

पार्टी की और से जारी 11वीं सूची में आंध्र प्रदेश में पांच, बिहार में तीन, ओडिशा से आठ, और पश्चिम बंगाल से एक उम्मीदवार का नाम शामिल है। बता दें कि बिहार के कटिहार से लोकसभा सीट से तारिक अनवर को पिछले लोकसभा चुनाव में हार मिली थी। उन्होंने जदयू उम्मीदवार दुलाल चंद्र गोस्वामी ने हराया था।इस सीट से फिर एक बार उनका मुकाबला दुलाल चंद्र गोस्वामी से होगा।कांग्रेस ने भागलपुर सीट से पार्टी के वरिष्ठ नेता और विधायक अजीत शर्मा को टिकट दिया है।

कांग्रेस ने इन्हें बनाया लोकसभा प्रत्याशी..

कांग्रेस बिहार में लोकसभा की कुल 40 सीटों में से 9 पर चुनाव लड़ रही है । वहीं 26 सीटों पर कांग्रेस की सहयोगी राष्ट्रीय जनता दल ( RJD) और पांच सीटों पर वाम दल चुनाव  लड़ रहे है।बिहार में गठबंधन के तहत कांग्रेस के हिस्से में 9 सीटें आई है। इनमें कटिहार, पटना साहिब, सासाराम, भागलपुर ,किशनगंज, मुजफ्फरपुर ,समस्तीपुर,पश्चिम चंपारण  की सीट शामिल है ।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *