IPL 2020 का 10वां मैचः टाई मैच के बाद सुपर ओवर में जीती रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर, मुंबई इंडियंस को मिली हार

दुबई। आईपीएल के 13वें सीजन का 10वां रोमांचक मुकाबला आज मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में हुआ। इस मैच में दोनों टीमों का स्कोर निर्धारित 20 ओवर में बराबर रहा, जिसके चलते पहले मैच टाई हुआ और फिर सुपर ओवर होने के बाद विराट की आरसीबी ने रोहित की मुंबई इंडियंस को सुपर ओवर में हराया और इस रोमांचक मुकाबले में जीत दर्ज की।

आपको बता दें, मुंबई इंडियंस ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। जिसमें बैंगलोर ने निर्धारित 20 ओवरों में 3 विकेट पर 201 रन बनाए और मुंबई को जीत के लिए 202 रन का लक्ष्य दिया। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए पडिक्कल ने 40 गेंदों में 54 रन बनाए, जिसमें उन्होंने दो छक्के और पांच चौके भी जड़े। इसके साथ ही फिंच ने 35 गेंदों में 52 रन बनाए, जिसमें उन्होंने एक छक्का और सात चौके लगाए। वहीं कप्तान कोहली तो 3 रन बनाकर ही पवेलियन लौट गए। वहीं 24 गेंदों में नाबाद 55 रन बनाए, जिसमें उन्होंने जोरदार चार छक्के और चार चौके जड़े।

इसके दूसरी ओर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से मिले 202 रन का लक्ष्य का पीछा करने मैदान पर उतरी मुंबई इंडियंस की टीम ने कड़ी मशक्कत कर 20वें ओवर की आखिरी गेंद पर मैच टाई कर दिया। मुंबई इंडियंस की ओर से ईशान किशन ने 58 गेंदों में ताबड़तोड़ 99 रन बनाए, जिसमें उन्होंने नौ छक्के और दो चौके लगाए। इसके अलावा कायरन पोलार्ड ने भी शानदार पारी खेल 24 गेंदों में 60 रन बनाए, जिसमें उन्होंने 5 छक्के और 3 चौके लगाए। इस मुकाबले में आरसीबी के गेंदबाजों ने मुंबई इंडियंस के बल्लेबाजों पर खूब लगाम कसने का प्रयास किया और अंत में मैच टाई हुआ। जिसके बाद सुपर ओवर कराए गए, जिसमें मुंबई इंडियंस ने एक विकेट पर 7 रन बनाए और इसके बाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने सुपर ओवर में 8 रन बनाकर मैच जीत लिया।

इस मैच में दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन निम्न रही :-
मुंबई इंडियंस: क्विंटन डि कॉक (wk), रोहित शर्मा (c), सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, हार्दिक पंड्या, कायरन पोलार्ड, क्रुणाल पंड्या, राहुल चाहर, जेम्स पैटिंसन, ट्रेंट बोल्ट और जसप्रीत बुमराह ।
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर : देवदत्त पडिक्कल, आरोन फिंच, विराट कोहली(c), एबी डि विलियर्स(wk), गुरकीरत सिंह मान, शिवम दुबे, वॉशिंगटन सुंदर, इसुरु उडाना, नवदीप सैनी, युजवेंद्र चहल, एडम जम्पा ।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter  and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *