देश में पिछले 24 घंटों के दौरान 20,038 नए कोरोना वायरस मामले, 47 मरीजों की मौत

Latest corona news : गातार दूसरे दिन आए 4 हजार से अधिक मामले | Totaltv, live,

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शुक्रवार को अपडेट किए गए आंकड़ों के मुताबिक, देश में पिछले 24 घंटों के दौरान 20,038 नए कोरोना वायरस मामले दर्ज किये गए हैं। जिससे मामलों की संख्या 4,37,10,027 हो गई, जबकि बीमारी के सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 1,39,073 हो गई। 

कोरोना से देश में पिछले 24 घंटों के दौरान 47 मरीजों की मौत के साथ बीमारी के कारण मरने वालों की संख्या 5,25,604 हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि सक्रिय मामलों में अब कुल संक्रमणों का 0.32 प्रतिशत हिस्सा है, जबकि नेशनल COVID-19 की रिकवरी रेट 98.48 प्रतिशत दर्ज की गई है।

 

Read Also कनाडा के वैंकूवर में सिख नेता की गोली मारकर हत्‍या के बाद गाड़ी भी जलाई

 

आंकड़ों के मुताबिक 24 घंटे की अवधि में देश के सक्रिय COVID-19 केसलोएड में 2,997 मामलों की वृद्धि दर्ज की गई है। मंत्रालय के मुताबिक डेली पॉजिटिविटी रेट 4.44 प्रतिशत और वीकली पॉजिटिविटी रेट 4.30 प्रतिशत दर्ज की गई।

कोरोन के बढ़ते मामलों के बीच राहत की बात ये है कि इस बीमारी से ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 4,30,45,350 हो गई, जबकि मामले की मृत्यु दर 1.20 प्रतिशत दर्ज की गई।

मंत्रालय के मुताबिक, नेशनल COVID-19 वैक्‍सीनेशन ड्राइव के तहत अब तक देश में वैक्‍सीन की 199.47 करोड़ डोज दी जा चुकी हैं।

 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *