26/11 आतंकी हमले का साजिशकर्ता हाफिज अब्दुल रहमान मक्की हुआ सुपुर्द-ए-खाक, जनाजे में उमड़ी भारी भीड़

26/11 मुंबई आतंकी हमले के मास्टरमाइंड और अमेरिका की तरफ से घोषित वैश्विक आतंकवादी हाफिज अब्दुल रहमान मक्की को शनिवार को लाहौर में सुपुर्द ए खाक किया गया। उसके जनाजे में हजारों की भीड़ उमड़ी।

Read Also: नीतीश रेड्डी की दमदार बल्लेबाजी, NCA ने किया इनाम का ऐलान

मुंबई हमलों के मास्टरमाइंड हाफिज सईद के रिश्तेदार और प्रतिबंधित जमात-उद-दावा के उप-प्रमुख हाफिज अब्दुल रहमान मक्की की शुक्रवार को दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई थी। जमात-उद-दावा (जेयूडी) के अनुसार, प्रोफेसर अब्दुल रहमान मक्की पिछले कुछ दिनों से बीमार था, जिसका लाहौर के एक निजी अस्पताल में इलाज हो रहा था।

जेयूडी प्रमुख हाफिज सईद के रिश्तेदार मक्की को आतंकवाद रोधी अदालत ने 2020 में आतंकवाद के वित्तपोषण के मामले में छह महीने की कैद की सजा सुनाई थी। पाकिस्तान मुत्तहिदा मुस्लिम लीग (पीएमएमएल) ने कहा कि मक्की पाकिस्तानी विचारधारा का समर्थक था। मक्की को 2023 में संयुक्त राष्ट्र ने वैश्विक आतंकवादी घोषित किया गया था, जिसके तहत उसकी संपत्ति जब्त की गई और यात्रा पर प्रतिबंध लगाया गया।

pti

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter   

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *