इंदौर में मजदूरों को ले जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से नाबालिग लड़की समेत 3 की मौत और 24 लोग घायल

Indore

मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में सोमवार देर शाम खेतिहर मजदूरों को ले जा रही एक ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट जाने से तीन लोगों की मौत हो गई, जिसमें दो महिलाओं और एक नाबालिग लड़की शामिल है। इसके अलावा हादसे में 24 अन्य मजदूर घायल हो गए। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी है। Indore 

Read Also: हावड़ा के क्षितिज को नया रूप देने वाले पंचदीप टावर का उद्घाटन 2026 की शुरुआत में होगा

SDOP प्रशांत भदौरिया ने बताया कि ये दुर्घटना चंद्रावतीगंज थाना क्षेत्र में हुई, जब दिन भर काम करने के बाद घर लौट रहे खेतिहर मजदूरों को ले जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली एक पुलिया पर पलट गई। उन्होंने बताया कि जिला मुख्यालय से लगभग 50 किलोमीटर दूर हुई इस दुर्घटना में लगभग 45 साल की दो महिला मजदूरों, जानी बाई और कमला बाई की मौत हो गई, जबकि घायलों में से 14 साल की एक नाबालिग लड़की अर्पिता ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। Indore 

अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना में घायल हुए 24 मजदूरों को सांवेर कस्बे और इंदौर के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। घायलों में से एक शख्स की हालत बेहद गंभीर है और इस दुर्घटना के कारणों की जाँच की जा रही है। राज्य सरकार ने मृतकों के शोक संतप्त परिवारों को चार-चार लाख रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की है। Indore 

Read Also: हरियाणा IPS सुसाइड केस: राज्य के DGP शत्रुजीत कपूर को छुट्टी पर भेजा गया

राज्य के कैबिनेट मंत्री और स्थानीय विधायक तुलसीराम सिलावट ने दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि मृतकों के परिवारों को सरकार की ओर से चार-चार लाख रुपये की सहायता राशि दी जाएगी। उन्होंने कहा, “मैंने मुख्यमंत्री मोहन यादव से दुर्घटना के बारे में बात की है। राज्य सरकार घायलों को हर संभव मदद प्रदान करेगी।” Indore 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *