74th Independence Day: सीएम केजरीवाल ने दिल्ली सचिवालय पर फहराया तिरंगा

कोरोना संक्रमण के चलते स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम राजधानी दिल्ली में इस बार छत्रसाल स्टेडियम के बजाय आइटीओ स्थित दिल्ली सचिवालय में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार सुबह ध्वजारोहण किया।


इसके बाद अपने संबोधन में अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आज का दिन उन लोगों को याद करने का भी है, जिन्होंने पिछले 73 वर्षों में सीमा पर बलिदान दिया, ताकि देश को स्वतंत्र और सुरक्षित रखा जा सके। उन्होंने यह भी कहा कि हमारे 20 जवानों ने भारत-चीन सीमा पर अपनी कुर्बानी दी है।

इस मौके पर  उन्होंने यह भी कहा कि दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण काफी हद तक काबू में है और इसके लिए दिल्ली के लोग बधाई के पात्र हैं। कुछ सप्ताह के दौरान दिल्ली में कोरोना की रोकथाम के लिए शानदार काम हुआ है।

Also Read- स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली कांग्रेस के दफ्तर में भी फहराया गया तिरंगा

शहीदों को याद करने के साथ ही कोरोना योद्धाओं को भी सम्मानित भी किया गया। इसमें डॉक्टर, नर्स, एंबुलेंस चालक, सफाई कर्मचारी, पुलिस, प्लाज्मा दान करने वाले लोग, सेंट्रल जेल के उत्कृष्ट काम करने वाले अधिकारी व कर्मचारी शामिल हुए। कोरोना संक्रमण के चलते शारीरिक दूरी का पालन करते हए कार्यक्रम में सीमिति लोगों की उपस्थिति रही।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter  and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *