AAP के प्रदर्शन से पहले क्यों दिल्ली हाई कोर्ट के बाहर सुरक्षा बढ़ाई गई ?

Delhi Excise Policy Case

Delhi Excise Policy Case:मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ आम आदमी पार्टी के कानूनी के को देखते हुए बुधवार को दिल्ली हाई कोर्ट के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।दिल्ली उत्पाद शुल्क नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की गिरफ्तारी और रिमांड को चुनौती देने वाली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की याचिका पर कोर्ट सुनवाई करेगी।इस बीच वकील वैभव सिंह ने प्रदर्शन के खिलाफ दिल्ली हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस मनमोहन को पत्र लिखा है।पीटीआई वीडियो से बात करते हुए उन्होंने कहा, “मेरा पत्र आम आदमी पार्टी के कानूनी सेल के प्रदर्शन से जुडा था। उन्होंने हाई कोर्ट सहित दिल्ली की सभी जिला अदालतों में प्रदर्शन का ऐलान किया है। मैंने इस विरोध पर रोक लगाने के लिए शिकायत दर्ज की है। अदालत राजनैतिक युद्ध का मैदान नहीं हो सकती।ये बार काउंसिल ऑफ इंडिया के कुछ नियमों का उल्लंघन है।

अदालत राजनैतिक युद्ध का मैदान नहीं हो सकती -वैभव सिंह

“मेरा पत्र आम आदमी पार्टी के कानूनी सेल के प्रदर्शन से जुडा था। उन्होंने हाई कोर्ट सहित दिल्ली की सभी जिला अदालतों में प्रदर्शन का ऐलान किया है। मैंने इस विरोध पर रोक लगाने के लिए शिकायत दर्ज की है। अदालत राजनैतिक युद्ध का मैदान नहीं हो सकती।ये बार काउंसिल ऑफ इंडिया के कुछ नियमों का उल्लंघन है।”

AAP  ने किया प्रदर्शन

AAP विधायकों के प्रदर्शन के बीच दिल्ली विधानसभा की कार्यवाही बुधवार को सदन शुरू होने के तुरंत बाद स्थगित कर दी गई।AAP विधायक सीएम केजरीवाल की गिरफ्तारी को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं।सत्र शुरू होने से पहले AAP विधायकों ने विधानसभा के बाहर धरना दिया और केजरीवाल की तत्काल रिहाई की मांग करते हुए नारे लगाए।आतिशी और सौरभ भारद्वाज समेत पार्टी के कई नेताओं ने प्रदर्शन किया। उन्होंने पीले रंग की टी-शर्ट पहन रखी थी, जिस पर “मैं भी केजरीवाल” और “मोदी का सबसे बड़ा डर केजरीवाल” जैसे नारे लिखे हुए थे।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *