Pollution: दिल्ली-NCR में दिवाली की सुबह धुंध छाई रही और वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 383 दर्ज किया गया, जो ‘गंभीर’ श्रेणी के करीब है। शहर के 54 वायु गुणवत्ता निगरानी केंद्रों में से 24 में वायु गुणवत्ता ‘गंभीर’ श्रेणी में दर्ज की गई, जबकि शेष केंद्रों पर ये ‘बेहद खराब’ श्रेणी में रही….
Read Also: Filmmaker रोहित शेट्टी के घर फायरिंग कराने वाला हैरी बॉक्सर अमेरिका में गिरफ्तार, लॉरेंस बिश्नोई गैंग से कनेक्शन
प्रदूषण से बचाव के लिए यूज करे मास्क
प्रदूषण से बचने के लिए घर से बाहर निकलते समय मास्क का यूज करे।समीर’ ऐप के अनुसार, जहांगीरपुरी में सबसे अधिक एक्यूआई 450 दर्ज किया गया। इसके बाद आर के पुरम में एक्यूआई 448 रहा।दिल्ली की वायु गुणवत्ता में शुक्रवार के मुकाबले शनिवार को मामूली सुधार हुआ था। एक्यूआई शुक्रवार को 382 था, जो शनिवार को घटकर 369 हो गया था। हालांकि, यह ‘गंभीर’ श्रेणी की न्यूनतम सीमा 401 के करीब बना रहा।कई निगरानी केंद्रों पर एक्यूआई पहले ही 400 के पार पहुंच गया था।Pollution:
Read Also: POLAND: प्रधानमंत्री टस्क ने किया खुलासा- संदिग्ध हमलावर के घर से दो महिलाओं और एक पुरुष का मिला शव
बरतें सावधानी
दिल्ली के लिए वायु गुणवत्ता पूर्व चेतावनी प्रणाली (ईडब्ल्यूएस) के अनुसार, आठ और नौ नवंबर को वायु गुणवत्ता ‘गंभीर’ श्रेणी में रहने की आशंका है।अगले छह दिन के पूर्वानुमान के अनुसार, इस दौरान वायु गुणवत्ता ‘गंभीर’ और ‘बेहद खराब’ श्रेणियों के बीच बनी रह सकती है।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, एक्यूआई शून्य से 50 के बीच ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बेहद खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ श्रेणी में माना जाता है।Pollution:
Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter IND

