DIWALI: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने दीपावली, गोवर्धन पूजा और भाई दूज की शुभकामनाएँ दीं

DIWALI:
DIWALI: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने दीपावली गोवर्धन पूजा और भाई दूज की शुभकामनाएँ दी हैं। अपने संदेश में बिरला ने कहा: “खुशियों के महापर्व दीपावली पर आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ। आपको धनतेरस, छोटी दीपावली, गोवर्धन पूजा और भाई दूज की भी अनेक शुभकामनाएं देता हूँ।DIWALI
दीपावली केवल दीप जलाने और खुशियाँ मनाने का त्योहार नहीं, बल्कि दूसरों के जीवन में आशा, विश्वास और खुशियों का प्रकाश भरने का अवसर भी है।
जिस तरह एक दीपक स्वयं जलकर चारों ओर उजाला फैलाता है, उसी तरह हम भी अपने जीवन में ऐसा प्रयास करें कि हमारी खुशियों से दूसरों के जीवन में भी खुशहाली आए।DIWALI
हम अपने परिवार के साथ-साथ उन लोगों के चेहरे पर भी मुस्कान लाने का संकल्प लें, जो अभावों के कारण त्योहार की खुशियों से दूर रह जाते हैं। जरूरतमंदों की मदद करें, उनके साथ खुशियाँ बाँटें और समाज में प्रेम, सद्भाव तथा एक-दूसरे के प्रति सहयोग को बढ़ावा दें। हमारी दीपावली तभी सार्थक होगी, जब हमारे आसपास कोई भी व्यक्ति खुद को अकेला या उपेक्षित महसूस न करे।DIWALI
इस पावन अवसर पर देश की सीमाओं की रक्षा कर रहे हमारे वीर जवानों, देश का अन्न भंडार भरने वाले किसान भाइयों, राष्ट्र निर्माण में जुटे श्रमिकों, उद्यमियों, व्यापारियों और सभी देशवासियों को विशेष शुभकामनाएँ। माँ लक्ष्मी की कृपा से हर घर में सुख-समृद्धि आए, किसानों के जीवन में खुशहाली हो, युवाओं को नए अवसर मिलें, व्यापार और उद्योग आगे बढ़ें तथा हमारा भारत आर्थिक और सामाजिक रूप से निरंतर सशक्त और समृद्ध बने।आप सभी को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएँ। DIWALI

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *