झज्जर पहुंचे कांग्रेस नेता दीपेंद्र हुड्डा ने BJP और JJP पर बोला हमला, जांच एजेंसियों पर भी उठाए सवाल

हरियाणा के झज्जर शहर के बेरी गेट क्षेत्र में स्थित प्रजापति धर्मशाला में आयोजित सामाजिक कार्यक्रम में रविवार को शिरकत करने पहुंचे कांग्रेस के राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने BJP और JJP पर हमला बोल जांच एजेंसियों के एक्शन पर निशाना साधा है। इस दौरान उनके साथ झज्जर विधायक गीता भुक्कल व बादली विधायक कुलदीप वत्स मौजूद रहे।

आपको बता दें, प्रजापति धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचने पर राज्यसभा सांसद और कांग्रेसी विधायकों का प्रजापति समाज के लोगों की तरफ से जोरदार स्वागत किया गया। प्रजापति समाज के लोगों ने लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी का साथ देने का ऐलान किया है।

दीपेंद्र हुड्डा ने BJP और JJP के साथ जांच एजेंसियों के एक्शन पर भी साधा निशाना

दिल्ली में CM केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद अब कैलाश गहलोत को ED द्वारा दिए गए समन और पूछताछ को लेकर पूछे गए सवाल पर कांग्रेस के राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि जिस तरीके से सरकार चल रही है उसमें काफी अहंकार दिखाई दे रहा है और इतना अहंकार लोकतंत्र के लिए अच्छा नहीं है। एक महीने में देश के दो चुने हुए मुख्यमंत्रियों झारखंड में हेमंत सोरेन के दफ्तर में ED पहुंच गई और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर पर ED पहुंच गई और अपनी कस्टडी में भी ले लिया।

उन्होंने कहा मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी और भूपेंद्र सिंह हुड्डा देश में विपक्ष का कोई भी नेता ऐसा बाकी नहीं है जिसको ED ने समन नहीं भेजा हो, तो ये किस तरीके की कार्यशैली चल रही है देश में प्रजातंत्र के लिए क्या ये सही है। मैं समझता हूं सरकार तानाशाही और अहंकार के रास्ते पर चलकर प्रजातंत्र का गला घोटने का काम कर रही है जो देश के लिए और देश के भविष्य के लिए अच्छा नहीं है।

Read Also: दिल्ली में INDIA गठबंधन की लोकतंत्र बचाओ रैली में विपक्ष की हुंकार, BJP ने तंज कस किया प्रहार

इसके अलावा उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के कांग्रेस पार्टी के अंतिम चुनाव वाले बयान पर पलटवार कर कहा कि वो तो रोहतक से चुनाव लड़ने से डर कर भाग गए और BJP से गठबंधन तोड़ दिया। आपने देखा होगा BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा था कि हम रोहतक लोकसभा की सीट JJP के लिए छोड़ते हैं और रोहतक का नाम सुनते ही JJP ने कहा हम गठबंधन ही छोड़ते हैं लेकिन मैं ये कहना चाहता हूं कि रोहतक लोकसभा क्षेत्र के एक-एक नागरिक के आशीर्वाद को हम आखिरी सांस तक नहीं भूलेंगे और कभी उनका साथ नहीं छोड़ेंगे ये मैं उनको बता देना चाहता हूं।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *