Haryana News: CM सैनी ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को किया लाभ वितरित

Haryana News

Haryana News: चंडीगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री का संबोधन में CM सैनी ने धनतेरस, दीपावली और आने वाले सभी पावन पर्वों की प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। चंडीगढ़ में CM सैनी ने आज विभिन्न 21 योजनाओं के तहत 52 लाख 2183 पात्र लाभार्थियों के बैंक खातों में 4470 करोड़ 77 लाख रुपए जारी किए।  Haryana News

CM सैनी ने कही कि आज हमने दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना की 13वीं किश्त जारी की। इसमें 10 लाख 59 हजार लाभार्थी बहन बेटियों के खातों में 222 करोड़ 52 लाख रुपए की राशि डाली गई। इसे मिलाकर अब तक 13 किस्तों में 2689 करोड़ 15 लाख रुपए की राशि जारी की जा चुकी है।

Read Also: Midterm elections in the US: अमेरिका में मध्यावधि चुनाव में ज्योत सिंह ने रचा इतिहास

इस योजना का दूसरा चरण 17 सितंबर से हो शुरू चुका है। इस योजना का दायरा बढ़ाते हुए वार्षिक आय सीमा को 1 लाख 80 हजार रुपए किया गया है। आज विभिन्न 15 सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के तहत 1135 करोड़ 21 लाख रुपए की राशि की वितरित की गई है।

CM सैनी ने बताया कि यह राशि सीधे 35 लाख 26 हजार 358 लाभार्थियों के खातों में डाली गई। हर घर हर गृहणी योजना के तहत गैस सिलेंडर रिफिल करवाने वाली 6 लाख 5 हजार बहनों के बैंक खातों में सितंबर माह की 24 करोड़ 25 लाख रुपए की सब्सिडी भी डाली गई। आज जारी की गई राशि को मिलाकर कुल 404 करोड़ 46 लाख रुपए की राशि दी जा चुकी है।  Haryana News

दयालु योजना के तहत 5429 परिवारों को 202 करोड़ 99 लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान कर रहे हैं। आज जारी की गई आर्थिक सहायता को मिलाकर 3682 करोड़ 83 लाख रुपए की आर्थिक सहायता जारी की जा चुकी है।

आगे बात करते हुए CM सैनी ने कहा कि गांवों के विकास कार्यों के लिए राज्य वित्त आयोग के तहत 2316 करोड रुपए का प्रावधान किया गया। राज्य वित्त आयोग अनुदान की पहली और दूसरी किस्त के तहत 1158 करोड रुपए की राशि जारी की गई। यह राशि 22 जिला परिषदों, 143 पंचायत समितियों और 6230 ग्राम पंचायतों के बैंक खातों में डाली गई । इसी के साथ शहरों के विकास के लिए राज्य वित्त आयोग योजना में 2754 करोड रुपए के बजट का प्रावधान किया है। आज प्रदेश की नगरपालिकाओं को 1727 करोड़ 80 लाख रुपए की राशि जारी की गई। Haryana News

Read Also: Uttar Pradesh: अयोध्या में 10वें दीपोत्सव की भव्य तैयारी, सज-धज कर तैयार राम नगरी

16 अगस्त 2025 को कुरुक्षेत्र मैं शहद को भावांतर भरपाई योजना में शामिल करने की घोषणा भी की गई थी। इस योजना के तहत हमने शहद का संरक्षित मूल्य ₹120 प्रति किलोग्राम तय किया गया है। आज हमने मधुमक्खी पालन को प्राकृतिक आपदाओं से मुक्त करने के लिए मुख्यमंत्री बागवानी बीमा योजना में शामिल कर लिया है। अब मधुमक्खी पालकों को प्रति कॉलोनी और प्रति बॉक्स केवल ₹50 प्रीमियम देना होगा। इस योजना के तहत मधुमक्खी पालक को 6 लाख 25 हजार रुपए तक बीमा क्लेम मिलेगा।

प्रदेश के कर्मचारियों और पेंशन भोगियों के लिए महंगाई भत्ते और महंगाई राहत में 3% बढ़ोतरी करने की घोषणा करता हूं। यह बढ़ोतरी 1 जुलाई 2026 से लागू होगी गई थी। इससे महंगाई भत्ते और महंगाई राहत की दर 60% से बढ़कर 63% हो गई है।  Haryana News

इस बढ़ोतरी से राज्य सरकार के लगभग 2 लाख 78 हजार नियमित कर्मचारियों और करीब 2 लाख 60 पेंशन भोगियों को लाभ मिलेगा। प्रदेश में गत 29 सितंबर से 278 मंडियों में धान की खरीद शुरू कर दी गई है जो आगामी 15 नवंबर तक चलेगी।

कॉमन धान की खरीद 2441 रुपए प्रति क्विंटल तथा ग्रेड ए धान की खरीद 2461 रुपए प्रति क्विंटल की दर से न्यूनतम समर्थन मूल्य पर की जा रही है। मंडियों में 5 नवंबर तक 48 लाख मीट्रिक टन धान की आवक हुई। इसमें से 43 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद की जा चुकी है। अब तक 2 लाख 88 हजार 102 किसानों को 9 हज़ार 880 करोड रुपए की राशि जारी की जा चुकी है।  Haryana News

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *