जरुरत से ज्यादा जंक फूड खाने वाले हो जाएं सावधान…इन्हें खाने से शरीर को होते हैं ये नुकसान

Health Tips

Health Tips: बर्गर, पिज्जा, पास्ता,मोमोज के बिना आजकल कोई भी पार्टी, लंच, या डिनर अधूरा माना जाता है।पिज्जा बर्गर को सिर्फ बड़े ही नहीं बच्चे भी बडे चाव से खाना पसंद करते हैं। पिज्जा भूख को तुरंत और बेहतर तरीके से शांत करने का सबसे आसान और बेस्ट तरीका है। हमे इस  बात का बिल्कुल भी अंदाजा ही नहीं हो पाता कि धीरे-धीरे फास्ट फूड आपकी नियमित डाइट का हिस्सा बन चुका है।आपको अंदर ही अंदर भारी नुकसान पहुंचा रहा है।पिज्जा बर्गर का अधिक सेवन करने से सेहत को भारी नुकसान हो सकता है। खासतौर पर यह आपकी किडनी को बहुत ज्यादा इफेक्ट करता है। इस आर्टिकल के द्वारा हम आपको बताते है कि जंक फूड खाने के नुकसान क्या है ?आईए जानते है।

Read also-Arvind Kejriwal- केजरीवाल के तिहाड़ जाने के बाद अब क्या करेगी AAP ?

1.बढ़ सकता है ब्लड प्रेशर…

आमतौर पर फास्ट फूड में सोडियम की मात्रा बहुत ज्यादा होती है।ऐसे में अधिक मात्रा में जंक फूड का सेवन करने से आपका ब्लड प्रेशर बढ सकता है।जिसका सीधा असर किडनी पर पड़ता है।हेल्थ एक्सपर्ट जंक फूड से परहेज करने की सलाह देते है।

2.डायबीटीज का खतरा..

पैकेज्ड फूड ,कोल्ड ड्रिंक में अत्यधिक मात्रा में  चीनी का इस्तेमाल किया जाता है। ऐसे में इनके नियमित सेवन से न सिर्फ वजन बढ़ने का खतरा बना रहता है, बल्कि से इन्सुलिन रेजिस्टेंस और डायबिटीज होने का भी खतरा बना रहता है। डायबिटीज होने का प्रमुख कारण अत्यधिक जंक फूड व तले भुने खाने का सेवन करने से होता है। डायबिटीज किडनी पर भी बुरा असर डालती हैं। इससे किडनी फेल होने का डर बना रहता है।

3.तेजी से बढ़ता है वजन….

भारत मे इन दिनों मोटापा बहुत तेजी से बढ़ता जा रहा है।मोटापा अपने आप मे एक बीमारी है ।मोटापा के कारण शरीर थुलथुला हो जाता है । फास्ट फूड खाने से वजन बहुत तेजी से बढ़ने लगता है। मोटापे के कारण किडनी पर बुरा असर पड़ता है।फास्ट फूड का प्रतिदिन सेवन करने से शरीर में हृदय रोग,स्ट्रोक और कैंसर होने का खतरा बना रहता है।

यह भी जानें…

हमारा स्वास्थ्य कैसा है यह बहुत हद तक हमारे खान पान पर निर्भर है।यदि हम खानपान के सही नियमों का पालन करते है।तब हम अनेक बीमारियों से बच सकते है।आज हम आपको ऐसी चीजें बताने जा रहे है जिनका रात को सेवन करना शरीर के लिए हानिकारक हो सकता है।अगर आप भी रात में ये चीजे खाना पसंद करते है तब नाइट में थाना इन्हे बंद कर दे.

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *