दोस्त को ‘अप्रैल फूल’ बनाने के चक्कर में गंई जान, गलती से फांसी पर झूल गया …. 18 वर्षीय छात्र

MP News

MP News: मध्य प्रदेश के इंदौर में अप्रैल फूल बनाने के चक्कर में एक छात्र की जान चली गई।अप्रैल फूड डे पर की गई शरारत उस वक्त मातम में बदल गई मध्य प्रदेश के इंदौर में एक दोस्त को वीडियो कॉल के दौरान फांसी लगाकर आत्महत्या करने का नाटक करते समय 18 साल के छात्र की जान चली गई।एक अधिकारी ने बताया कि ये घटना सोमवार को पीड़ित के घर पर हुई और उसकी पहचान अभिषेक रघुवंशी के रूप में हुई है।

Read also-संजय सिंह अगर ट्रायल कोर्ट की शर्तों का पालन नहीं करते हैं, तो उन्हें वापस जेल भेजा जा सकता है – महेशिंदर सिंह

छात्र की इस गलती से गई जान…

एक अप्रैल को अप्रैल फूल डे के रूप में मनाया जाता है, जिसमें लोग अपने दोस्तों, परिवार और सहकर्मियों को बेवकूफ बनाते हैं।अभिषेक रघुवंशी ने सोमवार को अपने एक दोस्त को आत्महत्या का नाटक करके बेवकूफ बनाने के लिए गले में फंदा डालकर वीडियो कॉल किया था । लेकिन इस प्रैंक के दौरान वो जिस स्टूल पर खड़ा था वो गलती से फिसल गया और वो हवा में लटकने लगा।अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त राजेश दंडोतिया ने कहा, ”उसके गले में फंदा कस दिया गया, जिससे उसकी मौत हो गई।उन्होंने कहा, “रघुवंशी एक सब-डिविजनल मजिस्ट्रेट (एसडीएम) के ड्राइवर का बेटा था।”दंडोतिया ने कहा कि घटना स्थल को सील कर दिया गया है और छात्र का पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है। अधिकारी ने बताया कि रघुवंशी की मौत की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है।

थाना प्रभारी ने ये कही बात….

थाना प्रभारी शिव रघुवंशी छात्र की मौत पर खुलासा करते हुए बताया कि हमारी जांच में प्रथम दृष्टया ये तथ्य सामने आए हैं कि छात्र के परिजनों द्वारा ये बताया गया कि छात्र अपने मित्रों को अप्रैल फूल बनाने को लेकर उसने आत्महत्या करने का प्रयास किया था। दुर्घटनावश फांसी लग जाने से उसकी मृत्यु हो गई।”

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *