संजय सिंह अगर ट्रायल कोर्ट की शर्तों का पालन नहीं करते हैं, तो उन्हें वापस जेल भेजा जा सकता है – महेशिंदर सिंह

Sanjay Singh Bail:शिरोमणि अकाली दल के नेता महेशिंदर सिंह ने मंगलवार को कहा कि जमानत को लेकर अगर संजय सिंह ट्रायल कोर्ट की शर्तों का पालन नहीं करते, तो उन्हें वापस जेल भेजा जा सकता है।सुप्रीम कोर्ट की बेंच ने कहा कि आप नेता अपनी राजनीतिक गतिविधियां जारी रख सकते हैं लेकिन मामले से संबंधित कोई बयान नहीं दे सकते।हालांकि, इसमें कहा गया कि ट्रायल कोर्ट संजय सिंह की जमानत के लिए शर्तें तय कर सकती है। एक्साइज पॉलिसी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट ने AAP नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह को जमानत दे दी है।छह महीने से जेल में बंद सिंह को जस्टिस संजीव खन्ना, जस्टिस दीपांकर दत्ता और जस्टिस पीबी वराले की बेंच ने जमानत का आदेश दिया था।

Read also-Ajay Devgn ने फैन्स का अभिवादन किया स्वीकार, सिंघम’ को देखने के लिए घर के बाहर उमड़ी भीड़

महेशिंदर ने संजय सिंह को लेकर बोल दी बड़ी बात…

शिरोमणि अकाली दल के नेता महेशिंदर सिंह बोलत है कि सुप्रीम कोर्ट ने बेल देते हुए कहा है कि जो ट्रायल कोर्ट है वो कंड़ीशंस लाएगी तो ठिक है देखते हैं वो कंड़ीशंस क्या लगाती है।अगर वो कड़ीशन को किसी तरह वायोलेट करने की कोशिश करेंगे तो उनको फिर से अंदर जाना पड़ेगा।”

ईडी ने संजय सिंह की जमानत का नहीं किया ..विरोध

लोकसभा चुनाव से पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद 2 अप्रैल को AAP के लिए राहत भरी खबर आई।आप के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह को सुप्रीम कोर्ट ने जमानत दे दी है।प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने संजय सिंह की जमानत का विरोध नहीं किया।आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह 4 अक्टूबर 2023 को गिरफ्तार हुए थे और करीब 181 दिन के बाद वे जेल से बाहर आएंगे।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *