कर्नाटक के उप-मुख्यमंत्री डी. के. शिवकुमार ने क्यों कहा बीजेपी देश में सिर्फ 200 सीट जीतेगी ?

Loksabha Elections 2024

Karnataka Politics: कर्नाटक के उप-मुख्यमंत्री डी. के. शिवकुमार (( Deputy Chief Minister D.K. shivkumar)ने बुधवार को दावा किया कि कांग्रेस राज्य में बहुत अच्छी स्थिति में है और कर्नाटक में कोई मोदी लहर नहीं है।पीटीआई वीडियो से खास बातचीत में डी. के. शिवकुमार ने कहा कि बीजेपी लोकसभा चुनाव में 200 से ज्यादा सीट जीतती नहीं दिख रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की विचारधारा लोगों को भोजन और नौकरियां देने की है।डी. के.शिवकुमार ने कहा कि बीजेपी-जेडीएस गठबंधन विफल है। उन्होंने कहा कि जेडीएस को अपना भविष्य पता है, यही वजह है कि कुमारस्वामी अपने बहनोई डॉ. सी. एन. मंजूनाथ को बीजेपी के टिकट पर मैदान में उतार रहे हैं।

Read also-पीएम मोदी की वजह से भारत जब बोलता है तो दुनिया ध्यान से सुनती है -रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

डी. के. शिवकुमार ने लोकसभा चुनाव को लेकर कही ये बात..

लोकसभा चुनाव को लेकर कर्नाटक के उप-मुख्यमंत्री ने कहा कि जहां तक ​​कर्नाटक का सवाल है, कांग्रेस बहुत अच्छी स्थिति में है। कर्नाटक में कोई मोदी लहर नहीं है क्योंकि उन्होंने अपने शासन के पिछले 10 सालों में राज्य में कोई छाप नहीं छोड़ी है।

हर किसी को नौकरी मिलनी चाहिए-  डी. के. शिवकुमार

चुनावी योजना ये है कि हम जिस देश में रह रहे हैं उसका पेट भरना है, ये कांग्रेस की विचारधारा है। अनुच्छेद 370, राम मंदिर, सीएए ये बीजेपी की विचारधारा है।डी. के. शिवकुमार आगे बोलते है कि किसी का पेट खाली नहीं रहना चाहिए, हर किसी को नौकरी मिलनी चाहिए। हम देश के हर शख्स को आर्थिक मजबूती देने पर विचार कर रहे हैं।”राम मंदिर हर किसी के लिए मंदिर है, बीजेपी के लिए नहीं। इसमें कोई राजनीति एंगल नहीं है। कोई राम मंदिर मुद्दा नहीं है, कर्नाटक में कोई मोदी लहर नहीं है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *