पीएम मोदी की वजह से भारत जब बोलता है तो दुनिया ध्यान से सुनती है -रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

Lok Sabha Elections 2024:

Rajnath Singh Ghaziabad Visit: पश्चिमी यूपी  के गाजियाबाद जिले से भारतीय जनता पार्टी के अतुल गर्ग ने बुधवार को अपना नामांकन भरा। नामांकन से पहले बीजेपी ने जनसभा का आय़ोजन किया। इस दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बीजेपी उम्मीदवार  अतुल गर्ग को भारी मतो से विजयी  बनाने की अपील की।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने की चुनावी रैली …

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह(Defense Minister Rajnath Singh) ने बुधवार को गाजियाबाद विधानसभा क्षेत्र में चुनावी रैली की। इस दौरान उन्होंने कहा कि दुनिया भारत को पहले गंभीरता से नहीं लेती थी लेकिन अब पीएम मोदी की वजह से जब भारत बोलता है तो दुनिया ध्यान से सुनती है।राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत दुनिया का शक्तिशाली देश बन गया है। उन्होंने कहा कि पहले दुनिया कहती थी कि भारत एक कमजोर और गरीब देश है।आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने गाजियाबाद से विधायक अतुल गर्ग को लोकसभा का टिकट दिया है। इस सीट से मौजूदा सांसद और केंद्रीय मंत्री जनरल (रिटायर्ड) वी. के. सिंह का टिकट काट दिया गया था ।

Read also-कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने लॉन्च किया घर-घर गारंटी अभियान- गिनाई ये गारंटियां

भारत अब एक ताकतवर देश बन चुका है- राजनाथ सिंह

भारत अब एक ताकतवर देश बन चुका है दुनिया का। पहले अंतरराष्ट्रीय मंचों पर जब भारत कुछ बोलता था तो भारत की बातों को दुनिया गंभीरतापूर्वक नहीं लेती थी। कहते थे कि भारत कमजोर देश है, भारत तो गरीब देश है, हमारे भारत के बारे में ये धारणा थी। लेकिन हमारे प्रधानमंत्री मोदी जी ने करिश्मा किया है बहनों-भाइयों, आज अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत कुछ बोलता है तो सारी दुनिया कान खोल कर सुनती है भारत बोल क्या रहा है, ये भारत की हैसियत बनी है। अंतरराष्ट्रीय जगत में भारत का कद तेजी के साथ बढ़ा है और आज कहीं भी विश्व में कोई घटना होती है, विश्व के बड़े-बड़े राष्ट्राध्यक्षों की नजर यदि किसी की तरफ होती है तो हमारे प्रधानमंत्री मोदी जी की तरफ होती है।”

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *