AAP सांसद संजय सिंह तिहाड़ जेल से आए बाहर, पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के तिहाड़ जेल जाने के बाद AAP सांसद संजय सिंह आज देर शाम दिल्ली की तिहाड़ जेल से जमानत पर रिहा हो गए हैं। इस दौरान बड़ी संख्या में आम आदमी पार्टी के नेता और कार्यकर्ता उनके स्वागत के लिए फूल माला लेकर पलकें बिछाए खड़े दिखाई दिए। उनके जेल से बाहर निकलने में देरी इसलिए भी हुई क्योंकि तिहाड़ जेल में उनका बेल ऑर्डर देरी से पहुंचा। जेल से बाहर आते ही संजय सिंह ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि जेल के ताले टूटेंगे, केजरीवाल छूटेंगे।

कानूनी प्रक्रिया के कारण संजय सिंह को जेल से बाहर आने में लगी देरी

आपको बता दें, आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सांसद संजय सिंह 6 महीने बाद बुधवार को तिहाड़ जेल से जमानत पर रिहा हुए हैं। 2 अप्रैल यानी मंगलवार को उन्हें सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली शराब नीति मामले में जमानत दे दी थी। कानूनी प्रक्रिया के कारण कल उनकी रिहाई नहीं हो सकी थी।

Read Also: पीएम मोदी की वजह से भारत जब बोलता है तो दुनिया ध्यान से सुनती है -रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

इससे पहले संजय सिंह के जेल से बाहर आने को लेकर उनकी पत्नी अनीता सिंह ने कहा कि “अदालत की प्रक्रिया पूरी हो गई है और जल्द ही संजय सिंह जेल से बाहर आ जाएंगे। बाहर आने के बाद वह AAP कार्यालय जाएंगे और पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित भी करेंगे।”

दिल्ली CM केजरीवाल के तिहाड़ जेल जाने के बाद आज पार्टी के दिग्गज नेता संजय सिंह के जेल से बाहर आने पर अब जाकर कहीं AAP के नेताओं और कार्यकर्ताओं के चेहरे पर थोड़ी मुस्कान लौटकर वापस आई है। संजय सिंह के जमानत पर जेल से बाहर आने को लेकर AAP के नेताओं और कार्यकार्ताओं का कहना है कि AAP का शेर बाहर आ गया। वहीं 7 April को पूरे देश में AAP ने Arvind Kejriwal के लिए उपवास रखने का फैसला लिया है।

Read Also: कर्नाटक के उप-मुख्यमंत्री डी. के. शिवकुमार ने क्यों कहा बीजेपी देश में सिर्फ 200 सीट जीतेगी ?

संजय सिंह के मिली बेल पर AAP नेता सोमनाथ भारती ने BJP और ED को निशाने पर लेते हुए कहा है कि “भाजपा ही ED है, ED ही भाजपा है। Sanjay Singh जी को जब Bail मिली, तो उस Order में कुछ ऐसा मिला, जिससे पूरा देश सकते में है। Bansuri Swaraj, BJP Spokesperson का नाम “गलती” से ED के वकीलों के नाम की List में शुमार। ED की बेशर्मी की हद देखिए, Court गई है, Bansuri Swaraj का नाम हटाने को।”

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *