Mizoram: मिजोरम में चुनाव नहीं लड़ेगी आम आदमी पार्टी, करेगी कांग्रेस का समर्थन

Mizoram: Aam Aadmi Party will not contest elections in Mizoram, will support Congress, Mizoram, lok sabha election 2024 news in hindi, totaltv news in hindi, आम आदमी पार्टी,लोकसभा चुनाव,कांग्रेस

Mizoram: आम आदमी पार्टी मिजोरम (Mizoram) के अध्यक्ष एंड्रयू लालरेमकिमा ने बुधवार 3 अप्रैल को लोकसभा चुनाव के लिए मिजोरम में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच गठबंधन का ऐलान किया। आइज़वाल में उन्होंने गठबंधन के बारे में जानकारी दी और कहा कि आप लोकसभा चुनाव में मिजोरम से कांग्रेस उम्मीदवार का समर्थन करेगी क्योंकि उनकी पार्टी पिछले राज्य विधानसभा चुनाव में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सकी थी।

Read Also: Lok Sabha Election: दिल्ली के सदर बाजार में चुनाव प्रचार से जुड़ी चीजों की बढ़ी मांग

उन्होंने कहा कि हमने पिछला राज्य विधानसभा चुनाव लड़ा है और हमने पाया है कि हमें यहां अपनी पार्टी बनाने के लिए अभी भी एक लंबा रास्ता तय करना है। इसलिए इस बार किसी भी उम्मीदवार को खड़ा करना हमारे लिए नासमझी होगी लेकिन अभी चूंकि इंडिया गठबंधन बना है और हम केंद्रीय स्तर पर कांग्रेस के साथ काम कर रहे हैं, इसलिए हमने फैसला किया कि यह सभी के लिए फायदेमंद होगा कि हमारी पार्टी इस चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार का समर्थन करे।

Read Also: Lok Sabha Election 2024: राजीव चंद्रशेखर के पास गंभीर मुद्दों पर बहस के लिए वक्त न होना शर्मनाक है-शशि थरूर


मिजोरम में लोकसभा सीट के लिए पहले चरण में 19 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे जबकि नतीजे चार जून को आएंगे। जिसे देखते हुए एएपी मिजोरम अध्यक्ष एंड्रयू लालरेमकिमा ने कहा कि हमें यहां अपनी पार्टी बनाने के लिए अभी भी एक लंबा रास्ता तय करना है। इसलिए, इस बार हमारे लिए कोई भी उम्मीदवार खड़ा करना नासमझी होगी, लेकिन अभी, चूंकि इंडिया गठबंधन बन चुका है और हम केंद्रीय स्तर पर कांग्रेस के साथ काम कर रहे हैं। इसलिए, हमने फैसला किया कि यह सभी के लिए फायदेमंद होगा कि हमारी पार्टी इस चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार का समर्थन करे।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *