सीएम योगी आदित्यनाथ ने क्यों कहा कांग्रेस भारत की ‘मातृ-शक्ति’ का अपमान कर रही है ?

Yogi Aditynath in Mathura
Yogi Aditynath in Mathura : यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आगामी चुनाव प्रचार में लगे हुए है. गुरुवार 4 मार्च को सीएम योगी माथुरा से भाजपा प्रत्याशी हेमा मालिनी के पक्ष में जनसभा को संबोधित करने पहुंचे थे।इस अवसर पर सीएम योगी ने कहा कि अयोध्या, काशी के बाद अब मथुरा और वृंदावन पर सरकार का पूरा फोकस है।

हेमा मालिनी ने गुरुवार को लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन किया

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को कहा कि कांग्रेस भारत की ‘मातृ-शक्ति’ के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी कर उसका अपमान कर रही है।मथुरा में रैली को संबोधित करते हुए योगी ने कहा, “वे (कांग्रेस) भारत की ‘मातृ-शक्ति’ के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी कर रहे हैं और आधी आबादी का अपमान कर रहे हैं।”सीएम योगी ने कहा, “आश्चर्य की बात है कि हेमा मालिनी को तीसरी बार बीजेपी उम्मीदवार घोषित किए जाने के बाद से कोई भी दल कोई उम्मीदवार नहीं ढूंढ पाया है। वे उम्मीदवार ढूंढ रहे हैं, लेकिन कोई नहीं मिल पा रहा है। कांग्रेस नेता अपना आपा खो बैठे हैं। उन्हें कोई उम्मीदवार नहीं मिल पा रहा है।”बीजेपी सांसद हेमा मालिनी ने गुरुवार को मथुरा लोकसभा सीट से अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। 2014 और 2019 के आम चुनावों में मथुरा से सांसद चुनी गईं मालिनी को लगातार तीसरी बार इस सीट से बीजेपी ने उम्मीदवार बनाया है।

Read also-सीपीआई (एम) के घोषणापत्र पर पार्टी महासचिव सीताराम येचुरी: भारत के अस्तित्व की रक्षा करनी होगी

 मुख्यमंत्री ने कही ये बात…

आश्चर्य की बात है कि हेमा मालिनी को तीसरी बार बीजेपी उम्मीदवार घोषित किए जाने के बाद से कोई भी दल कोई उम्मीदवार नहीं ढूंढ पाया है। वे उम्मीदवार ढूंढ रहे हैं, लेकिन कोई नहीं मिल पा रहा है। कांग्रेस नेता अपना आपा खो बैठे हैं। उन्हें कोई उम्मीदवार नहीं मिल पा रहा है। वे भारत की ‘मातृ-शक्ति’ के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी कर रहे हैं और आधी आबादी का अपमान कर रहे हैं।”

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *