Uttar Pradesh: पिता ने की अपनी ही बेटी की हत्या

Uttar Pradesh:

Uttar Pradesh: फिरोजाबाद जिले के सोफीपुर गांव में, एक व्यक्ति ने अपनी 19 वर्षीय बेटी की कथित तौर पर हत्या कर दी और उसे बचाने के लिए आई अपनी पत्नी को घायल कर दिया। पुलिस ने सोमवार को ये जानकारी देते हुए बताया कि घटना रविवार देर शाम (फिरोजाबाद जिले के) बसई मोहम्मदपुर थाने के सोफीपुर गांव की है।

Read Also-दिल्ली-NCR में मौसम हुआ सुहावना, कई इलाकों में हुई हल्की बारिश

पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अनुज कुमार चौधरी ने सोमवार को बताया कि रविवार देर शाम पुलिस को सूचना मिली कि सोफीपुर गांव की नीलकंठ कॉलोनी में एक लड़की की हत्या कर दी गई है जिसके बाद पुलिस टीम को घटना स्थल पर भेजा गया। अनुज कुमार चौधरी के अनुसार, शुरुआती जांच में पता चला कि राकेश राठौड़ ने मामूली विवाद के बाद अपनी 19 वर्षीय बेटी मुस्कान पर कुल्हाड़ी से हमला किया, जिससे उसकी मौत हो गई।Uttar Pradesh

Read Also-ग्लोबल पेटेंट रैंकिंग में टॉप-20 में पहुंची जियो, बनी ऐसा करने वाली भारत की अकेली टेक कंपनी

उन्होंने बताया कि जब उसकी पत्नी पुष्पा देवी (48) अपनी बेटी को बचाने आई तो उस पर भी राकेश ने कुल्हाड़ी से हमला किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी पिता राकेश राठौड़ को गिरफ्तार कर लिया है और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मामले की जांच की जा रही है।Uttar Pradesh

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *