Chhattisgarh: शराब घोटाले पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले ने केंद्र और ईडी को बेनकाब कर दिया है-भूपेश बघेल

CM Bhupesh Baghel on BJP:

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेश बघेल ने कथित शराब घोटाला पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद कहा कि कोर्ट के फैसले ने ईडी और केंद्र की सांठगांठ को उजागर कर दिया है।

Read Also: Viral News- आपके पास भी है 2 रुपये का ये सिक्का? तो आप बन सकते है लखपति,जानिए कैसे

बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने कथित 2,000 करोड़ रुपये के शराब घोटाले में पूर्व आईएएस अधिकारी अनिल टुटेजा और उनके बेटे यश के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग मामले को सोमवार को यह कहते हुए रद्द कर दिया कि कोई मामला बनता ही नहीं है।

Read Also: West Bengal: टीएमसी का मतलब अब आतंक, माफिया और भ्रष्टाचार है-शहजाद पूनावाला

भूपेश बघेल ने कहा कि हम कहते रहे कि कोई अपराध नहीं हुआ है और ईडी इसमें हस्तक्षेप नहीं कर सकता। फिर भी उन्होंने 2 साल तक अपनी जांच जारी रखी और सरकार को नीचा दिखाते रहे। आखिरकार, सुप्रीम कोर्ट ने पूरी जांच खारिज कर दी। अब ईडी को इस जांच के पीछे का कारण बताना चाहिए। उन्होंने कहा कि इन्होंने पूरी कार्रवाई कर ली और उस समय हम लोग इसे रोकते रहे क्योंकि प्रिडिकेट ऑफेंस में ईडी इसमें इंटरफेयर नहीं कर सकती। लेकिन दो साल तक ये लगातार लोगों को परेशान करते रहे सरकार को बदनाम करते रहे और अंत में यही हुआ कि सुप्रीम कोर्ट ने ईडी की पूरी कार्रवाई को खारिज कर दिया। अब ईडी को ये बताना चाहिए कि प्रिडिकेट ऑफेंस के इन्होंने कार्रवाई क्यों की और किसके दवाब में की।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *