कोलकाता पुलिस ने अभिषेक बनर्जी के खिलाफ ’26/11 जैसे आतंकी हमले’ की साजिश को नाकाम किया -Derek O’Brien

Derek O'Brien

Derek O’Brien: तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के सांसद डेरेक ओ ब्रायन ने सोमवार को कहा कि अभिषेक बनर्जी के खिलाफ “26/11 जैसे आतंकी हमले” जैसी नापाक साजिश का कोलकाता पुलिस ने भंडाफोड़ कर दिया।कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान डेरेक ओ ब्रायन ने कहा,शनिवार को बीजेपी के विपक्ष के नेता ने कहा था कि सोमवार को कुछ विस्फोटक होगा और बम गिराया जाएगा। आज क्या हुआ। 26/11 जैसे आतंकी हमले का भंडाफोड़ हुआ है, इसके लिए कोलकाता पुलिस को धन्यवाद।”

Read Also: Arunachal Pradesh: चुनाव आयोग ने 8 मतदान केंद्रों पर पुनर्मतदान का दिया आदेश

उन्होंने कहा कि टीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी के खिलाफ 26/11 जैसे आतंकी हमले की योजना बनाई गई थी।कोलकाता पुलिस ने अभिषेक बनर्जी के घर के बाहर रेकी करने के आरोप में एक शख्स को गिरफ्तार किया है। कोलकाता पुलिस ने शख्स को मुंबई के माहिम इलाके से गिरफ्तार किया है। शख्स की पहचान राजाराम रेगे के तौर पर हुई है।कोलकाता पुलिस ने बताया कि राजाराम आतंकी है और उसका कनेक्शन मुंबई हमलों के हैंडलर डेविड हेडली से भी रहा है।

Read also-लोकसभा चुनाव में बीजेपी के लिए पहली खुशखबरी, सूरत सीट पर मुकेश दलाल निर्विरोध जीते

अधिकारियों के मुताबिक, राजाराम रेगे नाम के व्यक्ति ने टीएमसी सांसद डायमंड हार्बर और उनके पीए का नंबर लेने के बाद उन्हें फोन करने की कोशिश की।मुंबई लौटने से पहले रेगे कोलकाता के शेक्सपियर सारणी इलाके के एक होटल में रुका था। उस पर आपराधिक साजिश और आपराधिक धमकी समेत कई मामले दर्ज हैं।सांसद डेरेक ओ ब्रायन ने उस व्यक्ति को समय पर पकड़ने के लिए कोलकाता पुलिस का आभार जताया।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *