10 दिनों से सीएम केजरीवाल का इंसुलिन लेवल 300 पर, उन्हें तत्काल चिकित्सा देखभाल की जरूरत – मंत्री आतिशी

Water Crisic in Delhi

Atishi on Kejriwal :दिल्ली की मंत्री आतिशी ने सोमवार को कहा कि अदालत की तरफ से मेडिकल बोर्ड को अरविंद केजरीवाल की जांच करने का आदेश देने से साबित होता है कि तिहाड़ जेल में उनके स्वास्थ्य के साथ मजाक किया जा रहा है।आतिशी ने कहा, “पिछले 10 दिनों से अरविंद केजरीवाल का इंसुलिन स्तर 300 पर है। वो इंसुलिन की मांग कर रहे हैं क्योंकि इसे केवल इंसुलिन से नियंत्रित किया जा सकता है। यदि शुगर लेवल ज्यादा है तो ये गुर्दे, आंखों, लीवर और पूरे नर्वस सिस्टम पर प्रभाव डालता है। तो क्या वे अरविंद केजरीवाल को मारने की कोशिश कर रहे हैं? क्या वे चाहते हैं कि उनकी आंखें, किडनी या लीवर खराब हो जाए? क्या इस देश की राजनीति इस स्तर तक गिर गई है कि लोग मारने के लिए तैयार हैं।”

Read also-कोलकाता पुलिस ने अभिषेक बनर्जी के खिलाफ ’26/11 जैसे आतंकी हमले’ की साजिश को नाकाम किया -Derek O’Brien

दिल्ली की एक अदालत ने सोमवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की मेडिकल जांच करने के लिए अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) को मेडिकल बोर्ड गठित करने का निर्देश दिया।बोर्ड ये तय करेगा कि केजरीवाल के खून में शुगर की मात्रा को काबू में करने के लिए इंसुलिन की जरूरत है या नहीं। साथ ही बोर्ड उनके स्वास्थ्य संबंधी दूसरे पहलुओं पर भी गौर करेगा।

22 दिनों से केजरीवाल को …..मंत्री आतिशी

आज 22 दिनों के बाद, राउज एवेन्यू कोर्ट ने एम्स को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की जांच के लिए एक मेडिकल बोर्ड गठित करने का निर्देश दिया। इससे पता चलता है कि पिछले 22 दिनों से केजरीवाल को वो चिकित्सा देखभाल नहीं मिल रही थी जिसकी उन्हें आवश्यकता थी। मुझे उम्मीद है कि ये बोर्ड तुरंत अरविंद केजरीवाल का चेकअप शुरू करेगा और उन्हें इंसुलिन देगा। पिछले 10 दिनों से अरविंद केजरीवाल का इंसुलिन स्तर 300 पर है।

Read Also: Delhi: CM केजरीवाल ने जेल सें पत्र लिख तिहाड़ पर लगाया आरोप, कहा मैं रोज इन्सुलिन मांग रहा हूं..

वो इंसुलिन की मांग कर रहे हैं क्योंकि इसे केवल इंसुलिन से नियंत्रित किया जा सकता है। यदि शुगर लेवल ज्यादा है तो ये गुर्दे, आंखों, लीवर और पूरे नर्वस सिस्टम पर प्रभाव डालता है। तो क्या वे अरविंद केजरीवाल को मारने की कोशिश कर रहे हैं? क्या वे चाहते हैं कि उनकी आंखें, किडनी या लीवर खराब हो जाए? क्या इस देश की राजनीति इस स्तर तक गिर गई है कि लोग मारने के लिए तैयार हैं।”

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *