बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल ने ओडिशा में श्रीजगन्नाथ पुरी मंदिर में पूजा अर्चना की

Saina Nehwal

Saina Nehwal :भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल ने गुरुवार को ओडिशा के श्रीजगन्नाथ पुरी मंदिर के दर्शन किए।पुरी के जगन्नाथ मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद साइना नेहवाल ने कहा, “मैं अपनी मां के साथ यहां आई हूं। दर्शन अच्छा रहा, मैं इसके लिए पर्यटन मंत्री जी. किशन रेड्डी को धन्यवाद देना चाहूंगी।”उन्होंने कहा कि वो चाहती हैं कि भारत में बैडमिंटन का विकास हो। अधिक अकादमियां खुले। नए खिलाड़ियों को बेहतर मंच मिले। अच्छे ट्रेनरों को शामिल किया जाए।पूजा के बाद साइना को उपहार के तौर पर जगन्नाथ सुभद्रा बलभद्र की मूर्ति मिली।साइना ने हाल ही में इस महीने की शुरुआत में अपना 34वां जन्मदिन मनाया था।

Read also-पूरे देश में आरक्षण का कर्नाटक मॉडल लागू करेगी कांग्रेस – पीएम मोदी

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *