पूरे देश में आरक्षण का कर्नाटक मॉडल लागू करेगी कांग्रेस – पीएम मोदी

PM MODI

PM Modi Speech:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को शाहजहांपुर में कहा कि कांग्रेस पूरे देश में आरक्षण का कर्नाटक मॉडल लागू करने की योजना बना रही है।यूपी के शाहजहांपुर में रैली में पीएम ने कहा कि कांग्रेस पूरे देश में आरक्षण का कर्नाटक मॉडल लागू करना चाहती है।पीएम ने कहा कि कर्नाटक का ओबीसी को बर्बाद करने वाला मॉडल क्या ये देश स्वीकार कर सकता है?

Read also-पीएम मोदी ने क्यों कहा कांग्रेस-सपा का लक्ष्य सत्ता में आने पर लोगों की विरासत छीनना ?

भाइयो-बहनो कांग्रेस पूरे देश में आरक्षण का कर्नाटक मॉडल लागू करना चाहती है। अब आपको मालूम है कर्नाटक मॉडल क्या है? एससी, एसटी, ओबीसी और सामान्य वर्ग के गरीब ये जरा इस चीज को समझ लीजिए भाई और घर-घर जाकर समझाइए कि कर्नाटक मॉडल क्या है? ये कर्नाटक मॉडल बड़ा भयंकर है जी, खतरनाक है। मैं भी ओबीसी हूं, मैं तो डर ही गया। अगर मैं डर गया तो आपका क्या हुआ होगा?

इनका कर्नाटक मॉडल ये है और कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार है। उनका मॉडल है कि ओबीसी को जो कोटा मिला हुआ है, ओबीसी को जो आरक्षण का 27 प्रतिशत कोटा मिला हुआ है, संविधान ने दिय़ा हुआ है। भारत की संसद ने दिया हुआ है, बाबा साहब अंबेडकर ने दिया हुआ है। उसी 27 प्रतिशत ओबीसी के कोटे में से मुस्लिमों की सभी जातियों को आरक्षण दे दिया गया है। ओबीसी का लूट लिया गया, रातों रात, कोई कानूनी प्रक्रिया किए बिना एक कागज पर ठप्पा मारकर के उन्होंने सभी कर्नाटक के मुसलमानों को वो कितना ही धनी हो,

Read also-बीजेपी उम्मीदवार बांसुरी स्वराज ने कीर्ति नगर में रोड शो किया

कितना ही पढ़ा-लिखा हो, डॉक्टर हो, वकील हो, इंजीनियर हो, कितना ही उच्च वर्ग का हो, सभी मुसलमानों को एक कागज पर ठप्पा मारकर रातों रात उन सब को ओबीसी बना दिया। अब ओबीसी बन गए तो वो 27 टका उनकी अनामत ओबीसी की थी उनके हकदार बन गए और जो ओबीसी समाज के छोटे-छोटे लोगों को आरक्षण मिलता था वो सारा का सारा उन्होंने लूट लिया। मुझे बताइए ऐसा मॉडल आपको मंजूर है? कर्नाटक का ओबीसी को बर्बाद करने वाला मॉडल क्या ये देश स्वीकार कर सकता है?”

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *