BJP के हाथ से निकला हरियाणा ! बीजेपी उम्मीदवार धर्मबीर सिंह चौधरी को झेलना पड़ा विरोध

Haryana Political Crisis

Haryana Political Crisis: भारतीय जनता पार्टी के भिवानी-महेंद्रगढ़ सीट से लोकसभा प्रत्याशी धर्मबीर सिंह चौधरी चुनाव प्रचार के दौरान घिकाड़ा गांव में विरोध का सामना करना पड़ा। भरी सभा के बीच ग्रामीणों ने उनका विरोध किया। ग्रामीणों ने उनका भाषण बीच में ही रोक दिया और उन्हें घेर लिया। विरोध के कारण बीजेपी कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों के बीच झड़प भी हुई। उन्होंने मौजूदा सांसद पर बीते सालों में उनके गांव का दौरा नहीं करने का आरोप लगाया।एक दिन पहले ही सांसद धर्मबीर सिंह को चरखी दादरी के एक अन्य गांव में भी विरोध का सामना करना पड़ा था।

Read Also: Sports: बल्लेबाजों से निपटने के लिए नए तरीके ढूंढे गेंदबाज- केकेआर के फील्डिंग कोच डोशेट

विरोध करने वाले लोगों ने कहा कि “आज धर्मबीर सिंह वोट मांगने आए हैं, लेकिन ग्रामीणों ने विरोध किया है क्योंकि वह पिछले पांच सालों से हमारी समस्याओं को हल करने, 13 महीने लंबे किसान विरोध में हमारा समर्थन करने और विकास के लिए कभी आगे नहीं आए। हमने इन सभी कारणों से विरोध किया है।” और भविष्य में ऐसे नेताओं के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते रहेंगे।’सांसद धर्मबीर सिंह ने ग्रामीणों के विरोध पर कहा कि “मुझे नहीं लगता कि वे विरोध कर रहे हैं, वे सिर्फ अपने विचार रख रहे हैं कि मुझे भी किसानों के विरोध प्रदर्शन में भाग लेना चाहिए था हालांकि मैं किसी पार्टी से जुड़ा हूं, मैंने हमेशा किसान कल्याण के बारे में बात की है। मैं इससे दूर नहीं जा सकता पार्टी लाइन के तहत मैं किसानों के धरने पर नहीं बैठा और ना ही बैठूंगा।”

Read Also: Sports: बल्लेबाजों से निपटने के लिए नए तरीके ढूंढे गेंदबाज- केकेआर के फील्डिंग कोच डोशेट

धर्मबीर सिंह, बीजेपी उम्मीदवार, भिवानी-महेंद्रगढ़:

धर्मबीर सिंह बोलते है कि  मुझे नहीं लगता कि वे विरोध कर रहे हैं, वे सिर्फ अपने विचार रख रहे हैं कि मुझे भी किसानों के विरोध प्रदर्शन में भाग लेना चाहिए था। भले ही मैं किसी पार्टी से जुड़ा हूं, लेकिन मैंने हमेशा किसान कल्याण की बात की है। मैं पार्टी लाइन से हट नहीं सकता, मैं किसानों के धरने पर ना ही बैठा और ना ही बैठूंगा।”

राजिंदर सिंह, ग्रामीण:

आज धरमबीर सिंह वोट मांगने आए हैं, लेकिन ग्रामीणों ने विरोध किया है क्योंकि वह पिछले पांच वर्षों से हमारी समस्याओं को हल करने, 13 महीने लंबे किसान विरोध में हमारा समर्थन करने और विकास के लिए नजर नहीं आए। हमने इन्हीं सब कारणों से विरोध किया है और आगे भी ऐसे नेताओं के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेंगे।”

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *