लगातार बारिश के बाद श्रीनगर में मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट -बरतें सावधानी

Srinagar News

Srinagar News: श्रीनगर के मौसम विभाग ने गुरुवार को बारिश के बाद अलर्ट जारी किया है। बारिश के बाद घाटी की नदियों और जल स्रोतों में पानी काफी बढ गया है।पानी बढ़ने की वजह से डल झील के आसपास की कई सड़कें डूब गई हैं।मौसम विभाग ने 26 से 30 अप्रैल तक मैदानी इलाकों में बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के अलावा अलग-अलग जगहों पर बिजली कड़कने और ओलावृष्टि को लेकर एडवाइजरी जारी की है।

मौसम विभाग के निदेशक मुख्तार अहमद ने बताया, “हमने पहले ही 26 मार्च से 30 मार्च तक पूर्वानुमान जारी कर दिया था कि भारी बारिश होगी। आज भी घाटी में अलग-अलग जगहों पर रुक-रुक कर बारिश हो रही है लेकिन एक मई के बाद मौसम में सुधार होने जा रहा है।एडवाइजरी में पर्यटकों और शिकारा चलाने वालों से डल झील या झेलम में जाने से पहले वहां पर पानी के लेवल को जान लेने के लिए कहा गया है।

Read Also: Thyroid: थायरॉइड में क्यों बढ़ने लगता है मोटापा? जानें इसके लक्षण और कारण…

मौसम विभाग के निदेशक मुख्तार अहमद ने बताया कि 26 मार्च से बारिश शुरु होगी और ये 30 तारीख दोपहर तक रहने के चांसेस हैं और खासकर कल दोपहर से ही मौसम ने करवट ली और हल्की बारिश थंडर के साथ कुछ जमीन पर भी आई और आज सुबह से भी बारिश चल रही है। खासकर कश्मीर डिवीजन के अंदर और जम्मू के कुछ पहाड़ी इलाकों के अंदर भी बाकी जम्मू के मैदानी इलाकों में मौसम थोड़ा ऐसा ही बना हुआ है।

Read Also: West Bengal Weather: पश्चिम बंगाल में IMD ने जारी किया 30 अप्रैल तक हीटवेव अलर्ट

ये एक्टिविटी जो 30 दोपहर तक रहेगा। उसके बाद जो है मौसम में बेहतरी आने के चांसेस हैं और लगभग पांच मई तक मौसम अमूमन ड्राई रहने की उम्मीद है लेकिन थंडरशावर एक्टिविटी खासकर बाद दोपहर जैसे अभी देखा गया है कुछ दिनों में, तो वैसा वेदर जो है अभी एक के बाद फिर शुरु होगा। अभी इन्कलीमेंट वेदर जो है खासकर अभी 26 दोपहर से जैसे फोरकास्ट था 30 दोपहर तक रहने के चांसेज हैं।”

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *