IGI एयरपोर्ट से एक धोखेबाज एजेंट हुआ गिरफ्तार, नकली पासपोर्ट से लोगों को भेजता था इटली

इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से एक धोखेबाज एजेंट को गिरफ्तार किया गया है, जो नकली पासपोर्ट का इस्तेमाल कर लोगों को इटली भेजने का काम करता था। पुलिस ने इस मामले में फिलहाल दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

Read Also: IPL 2024: दिल्ली कैपिटल्स से मुकाबले के लिए तैयार केकेआर

आपको बता दें, IGI (आईजीआई) एयरपोर्ट टीम को बड़ी सफलता मिली है। टीम ने एक सफल अभियान के तहत धोखेबाज एजेंट को गिरफ्तार किया है, जो नकली पासपोर्ट का इस्तेमाल कर लोगों को इटली भेजता था। आरोपी की पहचान सतीश कुमार के रूप में हुई है जो हरियाणा का निवासी है।

दरअसल, मदन लाल नाम का एक व्यक्ति जब IGI एयरपोर्ट पर पहुंचा तो चेकिंग के दौरान यह पता चला कि उनके पासपोर्ट पर कोई प्रस्थान विवरण रिकॉर्ड नहीं था और वह पासपोर्ट के बारे में भी कुछ नहीं बता सका, जिसके बाद पूछताछ में मदन लाल ने यह खुलासा किया कि उसने सतीश कुमार से 12 लाख रुपये में इटली जाने के लिए नकली पासपोर्ट हासिल किया था।

Read Also: Diljit Dosanjh: सिंगर दिलजीत दोसांझ ने रचा इतिहास, भारत के बाहर बिका सबसे बड़ा पंजाबी शो

सतीश कुमार ने 2014 में मदन लाल को सुल्तान नाम के व्यक्ति के पासपोर्ट पर इटली भेजा था। साल 2016 में मदन लाल ने अपना पासपोर्ट खो जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी और सतीश कुमार की मदद से अपने नाम पर नया पासपोर्ट हासिल किया था। मदन लाल नियमित रूप से कार्य वीजा का विस्तार प्राप्त करने के बाद इटली में काम कर रहा था और अब जब मदन लाल भारत लौट रहा था, तो उसे IGI एयरपोर्ट पर पुलिस ने पकड़ लिया, उसके बाद आरोपी सतीश कुमार को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस अब इस मामले की आगे की जांच में जुट गई है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *