Uttarakhand: जंगलों में भड़की आग के मद्देनजर CM धामी ने अपने चुनावी कार्यक्रम स्थगित कर अधिकारियों संग की बैठक

Uttarakhand: उत्तराखंड के जंगलों में आग ने तांडव मचा रखा है, आग की लपटें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। जंगलों में भड़की इस आग के मद्देनजर इस पर काबू पाने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने चुनावी कार्यक्रम अगले दो दिनों के लिए स्थगित कर दिए हैं और सचिवालय पहुंचकर अधिकारियों संग बैठक की है।

Read Also: Delhi: एयर इंडिया एक्सप्रेस में केबिन क्रू की कमी के कारण 80 से ज्यादा उड़ानें हुईं रद्द

आपको बता दें, उत्तराखंड के जंगलों में भड़की आग के मद्देनजर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने अगले दो दिन के सभी चुनावी कार्यक्रम स्थगित कर दिए हैं। CM धामी लोकसभा चुनाव प्रचार को लेकर बीते 8-10 दिन से देश के विभिन्न राज्यों में BJP प्रत्याशियों के प्रचार में जुटे थे और उनके लिए वोट की अपील कर रहे थे। बुधवार को सचिवालय पहुंचकर CM पुष्कर सिंह धामी ने आज चारधाम यात्रा के साथ ही उत्तराखंड में जंगलों में लगी घटनाओं पर अंकुश लगाने को लेकर अधिकारियों के साथ अहम बैठक की है।

Read Also: हरसिमरत कौर के बयान से क्यों मचा बवाल ,पंजाब में गरमाई सियासत !

उन्होंने कहा उत्तराखंड के अधिकतर क्षेत्र में वनाग्नि की घटनाओं पर नियंत्रण कर लिया गया है और जिम्मेदार अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि सभी अपने-अपने क्षेत्र की मॉनिटरिंग करने का काम करें। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि आगामी 10 मई से उत्तराखंड में चारधाम यात्रा शुरू होने जा रही है जिसे लेकर अधिकारियों के साथ बैठक की गई है, साथ ही अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि चारधाम यात्रा में आने वाले तीर्थ यात्रियों को किसी भी प्रकार की दिक्कत ना आने पाए। उन्होंने कहा उत्तराखंड में मानसून सीजन शुरू होने के साथ ही भूस्खलन की समस्याएं बढ़ जाती हैं, जिसको देखते हुए आज आपदा प्रबंधन विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की गई है और उन्हें निर्देशित किया है कि बरसात से पहले वह अपनी तैयारी को पूरा करने का काम करें।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *