Jammu Kashmir: पुंछ में आतंकी हमले का छठा दिन, सर्च ऑपरेशन जारी

Terrorist Attack

Jammu Kashmir: भारतीय वायुसेना के काफिले पर हमला करने के जिम्मेदार आतंकवादियों को पकड़ने के लिए शुरू किया गया घेराबंदी और सर्च ऑपरेशन (सीएएसओ) गुरुवार को छठे दिन भी जारी है। इस हमले में एक कॉर्पोरल रैंक के जवान की जान चली गई थी।

Read Also: Jammu Kashmir: पुलवामा में नाव पलटने से दो लोग लापता, तलाश जारी

सेना, पुलिस और सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स (सीआरपीएफ) सहित सुरक्षा बलों ने सुरनकोट बेल्ट में लगभग 20 वर्ग किलोमीटर के इलाके में सर्च ऑपरेशन और तेज कर दिया है। आतंकवादियों ने शनिवार को पुंछ जिले के शाइस्तार इलाके में भारतीय वायु सेना के काफिले को निशाना बनाया था। इस हमले में के एक कॉर्पोरल के जवान की मौत हो गई और चार जवान घायल हो गए। अधिकारियों ने कहा कि ड्रोन और स्निफर डॉग समेत ड्रोन से पुंछ जिले के सुरनकोट बेल्ट और आसपास के इलाकों शाहसितार, गुरसाई, सनाई, लसाना और शींदारा टॉप में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। अधिकारियों ने कहा कि सुरक्षा बल आतंकवादियों की पहचान की कोशिश कर रहे हैं। इसके चलते पुलिस ने तीन आतंकवादियों की सीटीवी में कैद तस्वीर को पब्लिक कर दिया है।

Read Also: Delhi: सुबह की शुरुआत ठंडी हवाओं के साथ, क्या मौसम में होने वाला है बदलाव?

उन्होंने बताया कि मुख्य संदिग्ध माने जा रहे दो लोगों की गिरफ्तारी के लिए सूचना देने वाले को 20 लाख रुपये के नकद इनाम की पेशकश करने वाले पोस्टर भी सुरनकोट में लगाए गए हैं। अधिकारियों के मुताबिक, 26 लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है और अधिकारी सुराग के लिए कुछ सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि सुरक्षा बलों ने मंगलवार को शुरू किया सर्च ऑपरेशन राजौरी जिले के सादा और कांडी इलाकों में भी जारी है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *