पीएम रोड शो करें या एयर शो, हम एक करोड़ रोजगार देकर ‘जॉब शो’ करेंगे – Tejashwi Yadav

Tejashwi Yadav on PM Modi

Tejashwi Yadav on PM Modi:बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने गुरुवार को कहा कि अगर वे राज्य में पीएम मोदी के रोड शो के बावजूद पटना में सरकार बनाते हैं तो वे एक करोड़ युवाओं को नौकरी देंगे। लोकसभा चुनाव 2024 के  लिए तीन चरणों में मतदान संपन्न हो चुका है। चौथे चरण के लिए 13 को मतदान होंगे। पीएम मोदी NDA के लिए लगातार रोड शो कर रहे है।  12 मई  को पीएम मोदी पटना में रोड शो करेगें। बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम ने पीएम मोदी के इस रोड शो पर निशाना साधा।

आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने कहा ना मोदी जी रोजगार के बारे में बोल रहे हैं, न काम की बात कर रहे हैं, न ही बिहार के लिए विशेष राज्य के दर्जे की बात कर रहे हैं यानी मुद्दे की बात मोदी जी नहीं कर रहें हैं। मोदी जी का एक मात्र एजेंडा है कि संविधान और लोकतंत्र को देश से कैसे खत्म किया जाए और तानाशाही राज जो है कैसे कायम किया जाए। हमने यही कहा कि भाई चाहे वे रोड करें या एयर शो करें हम लोग जो है जॉब शो करेंगे। जॉब शो हम लोग इसलिए कह रहे हैं करेंगे क्योंकि हमारी सरकार बनेगी तो एक करोड़ लोगों को देश भर में हम लोग नौकरी देंगे।”

Read also-West Bengal: संदेशखाली वीडियो के मामले में निर्वाचन आयोग से शिकायत करेगी TMC

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *