India Alliance को मिलेंगी 295 से 315 सीटें बीजेपी नहीं कर पाएगी 200 का आंकड़ा पार – ममता बनर्जी

Mamata Banerjee

Mamata Banerjee: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कहा कि लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन को 295 से 315 सीटें मिलेंगी, तो बीजेपी को 200 से ज्यादा सीटें नहीं मिल पाएंगी।सेरामपुर में रैली के दौरान ममता ने कहा, “परिवर्तन की हवा चल रही है। 2004 में किसी ने नहीं सोचा था कि अटल बिहारी वाजपेयी चुनाव हार जाएंगे। आपको ये देखने के लिए वोट करना होगा कि मोदी हारें।”ममता ने कहा कि बीजेपी सभी दक्षिण और पूर्वोत्तर राज्यों में हार रही है।सेरामपुर में 20 मई को लोकसभा चुनाव के पांचवें दौर में वोटिंग होगी।

Read also-लोकसभा चुनाव के बीच पीएम मोदी ने जनता से क्यों किया नया वादा – जानें

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा हमने अखबारों में सुना और पढ़ा है कि सभी देश भारत से निवेश वापस ले रहे हैं क्योंकि मोदी हार जाएंगे। शेयर बाजार डाउन हो गया है क्योंकि अनुमान है कि चुनाव में बीजेपी को 200 सीटें भी नहीं मिलेंगी। इंडिया गठबंधन को 295-315 सीटें मिलेंगी और मोदी को 200 सीटें भी नहीं मिलेंगी। बदलाव की लहर चल रही है। 2004 में किसी ने नहीं सोचा था कि अटल बिहारी वाजपेयी चुनाव हार जाएंगे।

Read also-फारुक अब्दुल्ला के बयान से क्यों तिलमिलाए सीएम योगी आदित्यनाथ ? – जानें

आपको यह देखने के लिए वोट करना होगा कि मोदी हारें। वह बिहार, एमपी में हार रहे हैं। तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक जैसे दक्षिण भारतीय राज्यों में उन्हें सीटें नहीं मिलेंगी। पूर्वोत्तर और ओडिशा में भी ऐसा ही है। पंजाब में भी वे हार रहे हैं। उन्होंने कोई विकास नहीं किया। उन्होंने राम मंदिर बनाया, वह भी अपने पैसे से नहीं, बल्कि मंदिर के पैसों से।”

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *