Assam Election Result: असम की 126 विधानसभा सीटों पर मतगणना जारी

Assam Election Result: Counting of votes continues for 126 assembly seats in Assam

Assam Election Result: असम की 126 विधानसभा सीटों के लिए सोमवार यानी आज 4 मई को मतगणना जारी है, जिससे ये तय होगा कि सत्ताधारी एनडीए लगातार तीसरी बार सत्ता में बने रहेगा या कांग्रेस के नेतृत्व वाला विपक्षी गठबंधन सत्ता में वापसी करेगा। 722 उम्मीदवारों का चुनावी भाग्य 40 केंद्रों पर तय होगा, जहां सभी 35 जिलों में सुबह आठ बजे मतगणना शुरू हुई।

अधिकांश जिलों में एक ही केंद्र है, जबकि नागांव में तीन केंद्र, कोकराझार, तिनसुकिया और जोरहाट में दो-दो केंद्र हैं। डाक मतपत्रों की गिनती पहले की गई। मतगणना केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ) की 25 कंपनियों को मतगणना केंद्रों के स्ट्रांगरूम की सुरक्षा के लिए तैनात किया गया है। राज्य की सभी 126 विधानसभा सीटों पर नौ अप्रैल को एक ही चरण में मतदान हुआ था, जिसमें 25 करोड़ से ज्यादा मतदाताओं में से रिकॉर्ड 85.96 प्रतिशत ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था।

Read Also: West Bengal विधानसभा चुनाव के नतीजे! मतगणना शुरू होने के साथ ही कड़ी की गई सुरक्षा व्यवस्था

प्रमुख उम्मीदवारों में मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा, राज्य कांग्रेस अध्यक्ष गौरव गोगोई, विधानसभा अध्यक्ष बिस्वजीत डाइमरी, विपक्ष के नेता देबब्रता सैकिया, एआईयूडीएफ प्रमुख बदरुद्दीन अजमल, रायजोर दल प्रमुख और मौजूदा विधायक अखिल गोगोई और असम जातीय परिषद (एजेपी) अध्यक्ष लुरिंज्योति गोगोई शामिल हैं। एजीपी के अतुल बोरा, केशव महंत, बीपीएफ के चरण बोरो सहित कई कैबिनेट मंत्री भी चुनाव मैदान में हैं। 722 उम्मीदवारों में कांग्रेस के सबसे अधिक 99 उम्मीदवार हैं, उसके बाद बीजेपी के 90 और एआईयूडीएफ के 30 उम्मीदवार हैं। एनडीए की सहयोगी एजीपी के 26 उम्मीदवार हैं, जबकि बीपीएफ के 11 उम्मीदवार हैं।  Assam Election Result

रायजोर दल 13 सीटों पर, एजेपी 10 सीटों पर, सीपीआई (एम) तीन सीटों पर, एपीएचएलसी दो सीटों पर, आम आदमी पार्टी और यूपीपीएल 18-18 सीटों पर, टीएमसी 22 सीटों पर, जेएमएम 16 सीटों पर चुनाव लड़ रही है, जबकि 258 निर्दलीय उम्मीदवार हैं।

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *