जम्‍मू कश्‍मीर के नौगाम में पुलिस पार्टी पर आतंकी हमला, 2 जवान शहीद

कृष्णाघाटी में पाकिस्‍तान ने फिर किया सीजफायर का उल्‍लंघन | Total tv, latest news,

जम्‍मू कश्‍मीर में एक बार फिर सुरक्षाबलों को आंतकियों ने निशाना बनाया है। ताजा घटना जम्‍मू कश्‍मीर के श्रीनगर के पास हुई। आतंकियों ने श्रीनगर के पास नौगाम बाईपास पर पुलिस पार्टी पर हमला किया। आतंकियों के इस हमले में दो पुलिसकर्मी शहीद हो गए हैं। जम्‍मू कश्‍मीर पुलिस के आईजी विजय कुमार का कहना है कि इस आतंकी हमले के पीछे जैश-ए-मुहम्‍मद का हाथ है।

 

15 अगस्‍त से पहले आतंकियों की ओर से पुलिस पार्टी पर हमला किया गया है। इससे पहले भी घाटी में सुरक्षाबल आतंकियों के निशाने पर रहे हैं। दो दिन पहले भी आतंकियों ने बारामूला के सोपोर में सेना की टुकड़ी पर हमला किया था जिसमें एक जवान घायल हो गया था। उसके पहले आतंकियों ने सेना-सीआरपीफ और पुलिस की संयुक्‍त टीम पर भी हमला किया था जिसके जवाब में जवानों ने भी आतंकियों पर फायरिंग की थी जिसमें आतंकी भागने में सफल हो गए थे।

 

गौरतलब है कि पाकिस्‍तान की ओर से आए आतंकी लगातार घाटी में शांति को खत्‍म करना चाहते हैं और इसी के जवाब में सुरक्षाबलों की ओर से आतंकियों के सफाए के लिए ऑपरेशन चलाए जा रहे हैं जिसका असर आतंकियों के मनोबल पर पड़ रहा है और वो सुरक्षाबलों को निशाना बना रहे हैं। वहीं पाकिस्‍तान की ओर से भी लगातार बॉर्डर पर सीजफायर तोड़कर फायरिंग की जा रही है जिसकी मदद से वो आतंकियों को बॉर्डर पार कराने की कोशिश कर रहे हैं वहीं भारतीय सेना के जवान भी पाकिस्‍तान की ओर से हो रही फायरिंग का मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं और आ‍तंकियों को देश में घुसने से रोकने की हरसंभव कोशिश कर रहे हैं जिसके कारण बॉर्डर पार से आतंकी देश में नहीं घुस पा रहे हैं और जो बॉर्डर पार कर चुके हैं वो सुरक्षाबलों को निशाना बनाकर मनोबल कम करने की कोशिश कर रहे हैं।

 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter  and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *