IND vs NZ: न्यूजीलैंड को 134 रन पर समेटने के बाद टीम इंडिया की बल्लेबाजी लड़खड़ा गई। 111 रन पर 7 विकेट गंवाने के बाद बारिश के कारण खेल रुक गया और डकवर्थ-लुईस-स्टर्न नियम से भारत ने 4 रन से मुकाबला जीत लिया।
Sports Desk : न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में भारतीय टीम को ऐसी जीत मिली, जिसमें गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के बाद बल्लेबाजों ने निराश किया और आखिरकार बारिश ने टीम की मुश्किल आसान कर दी। वेलिंग्टन के स्काई स्टेडियम में शनिवार 7 नवंबर को खेले गए मुकाबले में भारत ने पहले न्यूजीलैंड को महज 134 रन पर समेट दिया। इसके बाद भारतीय टीम को जीत के लिए 135 रन का लक्ष्य मिला, लेकिन छोटे स्कोर का पीछा करते हुए भी उसकी बल्लेबाजी बुरी तरह लड़खड़ा गई। भारत ने 111 रन तक अपने 7 विकेट गंवा दिए थे। इसी दौरान बारिश के कारण खेल रोकना पड़ा और डकवर्थ-लुईस-स्टर्न (DLS) नियम के तहत भारत को 4 रन से विजेता घोषित कर दिया गया।IND
Read Also: Filmmaker रोहित शेट्टी के घर फायरिंग कराने वाला हैरी बॉक्सर अमेरिका में गिरफ्तार, लॉरेंस बिश्नोई गैंग से कनेक्शन
मुकाबले में बारिश के कारण शुरुआत भी करीब एक घंटे की देरी से हुई और मैच को 47 ओवर का कर दिया गया। भारतीय गेंदबाजों ने शुरुआत से ही न्यूजीलैंड पर दबाव बनाए रखा। आकिब नबी ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर का पहला विकेट हासिल किया और एक ही ओवर में दो बल्लेबाजों को पवेलियन भेज दिया। इसके बाद गुरनूर बराड़ और अंशुल कम्बोज ने भी शानदार गेंदबाजी की। न्यूजीलैंड की आधी टीम महज 53 रन पर पवेलियन लौट गई। डैरिल मिचेल और कप्तान मिचेल सैंटनर ने साझेदारी कर टीम को संभालने की कोशिश की और स्कोर 100 के पार पहुंचाया, लेकिन मिचेल के आउट होते ही पारी फिर बिखर गई। न्यूजीलैंड की पूरी टीम 134 रन पर सिमट गई। गुरनूर बराड़ ने चार विकेट लिए, जबकि आकिब नबी, अंशुल कम्बोज और अक्षर पटेल को दो-दो सफलताएं मिलीं।IND
Read Also: Filmmaker रोहित शेट्टी के घर फायरिंग कराने वाला हैरी बॉक्सर अमेरिका में गिरफ्तार, लॉरेंस बिश्नोई गैंग से कनेक्शन
135 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। दूसरे ओवर में ही शुभमन गिल और विराट कोहली जैकब डफी का शिकार बन गए। रोहित शर्मा ने कुछ अच्छे शॉट लगाकर पारी संभालने की कोशिश की, लेकिन वह भी काइल जैमीसन की गेंद पर आउट हो गए। अक्षर पटेल भी बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे। भारत ने महज 47 रन पर चार विकेट गंवा दिए। इसके बाद केएल राहुल और श्रेयस अय्यर ने पारी को संभालने का प्रयास किया, लेकिन 86 रन के स्कोर पर अय्यर भी पवेलियन लौट गए। विकेट गिरने का सिलसिला जारी रहा और 111 रन तक भारत के सात बल्लेबाज आउट हो चुके थे। इसी बीच बारिश ने मैच में खलल डाल दिया और आगे खेल संभव नहीं हो सका। DLS नियम के आधार पर भारत को विजेता घोषित किया गया।IND
Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter IND

