Bihar के बक्सर में ग्रामीण विकास पदाधिकारी अलपिता सिंह को करीब 8 महीने से वेतन नहीं मिला था। प्रखंड कार्यालय के बाहर कटोरा लेकर धरना देने के बाद जिला प्रशासन ने संज्ञान लिया और उनका बकाया भुगतान जारी कर दिया।
News Desk : बिहार के बक्सर जिले में अपनी ही सैलरी के लिए एक महिला सरकारी अधिकारी को अनोखे तरीके से विरोध प्रदर्शन करना पड़ा। ब्रह्मपुर प्रखंड में ग्रामीण विकास पदाधिकारी के पद पर तैनात अलपिता सिंह पिछले आठ महीने से वेतन मिलने का इंतजार कर रही थीं। कई बार शिकायत और गुहार लगाने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ तो उन्होंने प्रखंड कार्यालय के बाहर हाथ में कटोरा लेकर धरना शुरू कर दिया। लगातार दो दिनों तक चले इस प्रदर्शन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुईं, जिसके बाद जिला प्रशासन हरकत में आया और उनका लंबित वेतन जारी कर दिया गया।Bihar
Read Also: Filmmaker रोहित शेट्टी के घर फायरिंग कराने वाला हैरी बॉक्सर अमेरिका में गिरफ्तार, लॉरेंस बिश्नोई गैंग से कनेक्शन
अलपिता सिंह के मुताबिक, करीब 11 महीने की कुल सेवा अवधि में उन्हें केवल तीन महीने का ही वेतन मिला था। बाकी आठ महीने का भुगतान लंबित था। वेतन नहीं मिलने से उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। अपनी समस्या की ओर अधिकारियों का ध्यान खींचने के लिए उन्होंने कटोरा लेकर विरोध जताया। उनकी तस्वीरें वायरल होने के बाद मामला जिला प्रशासन तक पहुंचा और अधिकारियों ने इस पर जवाब मांगा।Bihar
Read Also: Filmmaker रोहित शेट्टी के घर फायरिंग कराने वाला हैरी बॉक्सर अमेरिका में गिरफ्तार, लॉरेंस बिश्नोई गैंग से कनेक्शन
जिला प्रशासन ने मामले में ब्रह्मपुर के प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) से लिखित स्पष्टीकरण तलब किया है। उनसे पूछा गया है कि महिला अधिकारी का वेतन किस आधार पर रोका गया और भुगतान में देरी की वजह क्या थी। सूत्रों के मुताबिक, BDO और अलपिता सिंह के बीच आपसी विवाद को भी वेतन लंबित रहने की संभावित वजह माना जा रहा है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि किसी कर्मचारी का वेतन नियमों के विपरीत या सक्षम अधिकारी की अनुमति के बिना नहीं रोका जाना चाहिए।Bihar
Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter Bihar

