Swati Maliwal Case पर आम आदमी पार्टी को लेकर ये क्या बोल गए शहजाद पूनावाला ? जानें

BJP's Shehzad Poonawalla:

BJP’s Shehzad Poonawalla: बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने मंगलवार को कहा कि आम आदमी पार्टी अब महिला विरोधी पार्टी बन गई है।उन्होंने कहा, “आज ये स्पष्ट हो चुका है कि एएपी का मतलब ‘एंटी औरत पार्टी बन चुका है, आम आदमी पार्टी नहीं। 15 दिन पहले, स्वाति मालीवाल के साथ मुख्यमंत्री के निवास पर जिस प्रकार से दुराचार हुआ और आज एक 21 वर्षीय बेटी के साथ पंजाब के मंत्री जिस प्रकार से दुराचार करते हैं, उसका वीडियो प्रमाण सामने आ चुका है। परंतु अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी पीड़िता के बदले बार-बार उत्पीड़न करने वालो के साथ पाई जाती है।राष्ट्रीय महिला आयोग ने सोमवार को पंजाब के विधायक बलकार सिंह के खिलाफ अनुचित यौन आचरण के मामले पर पुलिस से जल्द और निष्पक्ष जांच की मांग की है।

Read also-Bobby Kataria: पुलिस के शिकंजे में बॉबी कटारिया -ह्यूमन ट्रैफिकिंग के लगे गंभीर आरोप

शहजाद पूनावाला ने कहा देखिए आज ये स्पष्ट हो चुका है कि एएपी का मतलब ‘एंटी औरत पार्टी बन चुका है, आम आदमी पार्टी नहीं। 15 दिन पहले, स्वाति मालीवाल के साथ मुख्यमंत्री के निवास पर जिस प्रकार से दुराचार हुआ और आज एक 21 वर्षीय बेटी के साथ पंजाब के मंत्री जिस प्रकार से दुराचार करते हैं, उसका वीडियो प्रमाण सामने आ चुका है। परंतु अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी पीड़िता के बदले बार-बार उत्पीड़न करने वालों के साथ पाई जाती है।

Read also-T20 World Cup: हार्दिक पांड्या को लेकर हरभजन सिंह ने दिया ये बयान,कहा टी20 विश्व कप में अच्छा प्रदर्शन करें

चाहे वो बिभव कुमार के साथ हों ,चाहे वो जिस प्रकार से लाल चंद कटारूचक्क के साथ खड़े रहे गए थे,आज भी जिस प्रकार से अरविंद केजरीवाल जी इस मंत्री के साथ जालंधर में कैंपेनिंग करते नजर आ रहे हैं, तो ये दिखाता है कि आप आम आदमी को महिला उत्पीड़न से कोई मतलब नहीं है। उनका केवल एक ही व्यवहार है, पहले करो भ्रष्टाचार और फिर महिलाओं के साथ दुराचार और इनको संरक्षण देना इनका काम बन चुका है ।

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *