Mahadev App Scam: छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले की एक विशेष अदालत ने बुधवार को छह हजार करोड़ रुपये के ‘महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप’ मामले के मुख्य आरोपी सौरव चंद्राकर को आठ दिन के लिए केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की हिरासत में भेज दिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी….
Read Also: Mumbai : दीया मिर्जा का वीडियो दोबारा अपलोड करे BMC, बॉम्बे हाईकोर्ट की फटकार; राजनीतिक बयानों पर जताई नाराजगी
अधिकारियों ने बताया कि चंद्राकर को हाल ही में ओमान से भारत लाया गया था। सोमवार को उसे दो दिन के लिए सीबीआई की ट्रांजिट रिमांड पर भेजा गया था, क्योंकि जांच एजेंसी उसे छत्तीसगढ़ लाकर इस मामले की सुनवाई कर रही अदालत के सामने पेश करना चाहती थी।M
आठ दिन के लिए CBI हिरासत में भेजा
उन्होंने बताया कि मंगलवार शाम को उसे विमान से रायपुर लाया गया। बचाव पक्ष के वकील तुषार गिरी ने पीटीआई को बताया कि बुधवार को चंद्राकर को रायपुर में विशेष न्यायाधीश (सीबीआई) मनोज कुमार सिंह ठाकुर की अदालत में पेश किया गया, जहां सीबीआई ने उसकी 10 दिन की हिरासत की मांग की थी।उन्होंने बताया कि अदालत ने आरोपी को आठ दिन के लिए केंद्रीय जांच एजेंसी की हिरासत में सौंप दिया है। अदालत ने सीबीआई को पूछताछ के लिए चंद्राकर को दिल्ली ले जाने की भी अनुमति दे दी है। सीबीआई ने 18 दिसंबर 2024 को इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की थी।Mahadev App Scam
Read Also: Mumbai : दीया मिर्जा का वीडियो दोबारा अपलोड करे BMC, बॉम्बे हाईकोर्ट की फटकार; राजनीतिक बयानों पर जताई नाराजगी
सट्टेबाजी से हुई अवैध कमाई
राज्य सरकार और केंद्र सरकार की ओर से जारी अधिसूचनाओं के बाद, सीबीआई ने छत्तीसगढ़ के ‘राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा’ से इस मामले की जांच अपने हाथ में ले ली थी। आरोप है कि चंद्राकर और सह-आरोपी रवि उप्पल ने अपने साथियों के साथ मिलकर ‘महादेव बुक ऐप’ का प्रचार किया और पैनल तथा ब्रांच ऑपरेटर के जरिए ऑनलाइन सट्टेबाजी का कारोबार चलाया। आरोपों के अनुसार कमीशन के लालच में सैकड़ों बैंक खाते खोले गए और सट्टेबाजी से हुई अवैध कमाई को अलग-अलग खातों के जरिए संयुक्त अरब अमीरात भेजा गया।Mahadev App Scam
क्या है महादेव ऐप सट्टेबाजी मामला?
छत्तीसगढ़ सरकार के अनुरोध पर CBI ने महादेव ऑनलाइन बुक से जुड़े मामलों की जांच अपने हाथ में ली थी। जांच में सामने आया कि महादेव ऑनलाइन बुक देश के सबसे बड़े अवैध ऑनलाइन सट्टेबाजी सिंडिकेट में से एक था। इसका संचालन भारत के बाहर से किया जा रहा था।
