Bollywood: बेबी डॉल फेम कनिका कपूर की दूसरी शादी भी टूटी, 4 साल बाद गौतम हाथीरमानी से हुईं अलग

Bollywood: बेबी डॉल’, ‘लवली’ और ‘दा दा दस्स’ जैसे गानों के लिए मशहूर पार्श्व गायिका कनिका कपूर ने शादी के चार साल बाद पति गौतम हाथीरमानी से अलग होने की घोषणा की है। 48 वर्षीय गायिका ने बुधवार को इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट साझा कर यह जानकारी दी….

उन्होंने बताया कि काफी सोच-विचार के बाद दोनों ने अलग होने का फैसला किया है। कनिका ने लिखा, “प्रिय दोस्तों और परिवार के सदस्यों, काफी सोच-विचार के बाद मैंने और मेरे पति ने अलग-अलग रास्ते पर चलने का फैसला किया है। हम दोनों ने जो समय साथ बिताया, उसके लिए मैं आभारी हूं और उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएं देती हूं।

Read Also: Bageshwar Baba भगवान राम और कृष्ण की तुलना कर घिरे, विवाद बढ़ा तो ये कहा …

उन्होंने आगे कहा, “मैं आप सभी से अनुरोध करती हूं कि इस दौरान हमारी निजता का सम्मान करें और हमारे प्रति संवेदनशीलता बनाए रखें।’कनिका की इससे पहले कारोबारी राज चंडोक से शादी हुई थी। उनके तीन बच्चे हैं, जिनमें दो बेटियां अयाना, समारा और एक बेटा युवराज हैं। Bollywood

कनिका ने 18 साल की उम्र में 1998 में राज से शादी की थी और लंदन चली गई थीं। वो कई साल तक वहां रहीं और अपने बच्चों की परवरिश की। दोनों 2012 में अलग हो गए, जिसके बाद कनिका अपने म्यूजिक करियर को आगे बढ़ाने के लिए भारत लौट आईं।कनिका को 2014 में सनी लियोनी अभिनीत फिल्म ‘रागिनी एमएमएस 2’ के गाने ‘बेबी डॉल’ से पहचान मिली।Bollywood

Read Also:Mahadev App Scam: कौन हैं सौरभ चंद्राकर ? महादेव सट्टा ऐप मामले में CBI ने बनाया मुख्य आरोपी

मीत ब्रदर्स’ के संगीत से सजे इस गाने ने काफी लोकप्रियता हासिल की और कनिका को पार्श्व गायिका के रूप में पहचान दिलाई। उसी साल उन्होंने शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म ‘हैप्पी न्यू ईयर’ के गाने ‘लवली’ को भी अपनी आवाज दी। इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड के कई लोकप्रिय गानों में अपनी आवाज दी। इनमें ‘चिट्टियां कलाइयां’, ‘देसी लुक’ और ‘ऑल इज वेल’’ का ‘नचन फर्राटे’ और ‘दा दा दस्से’ शामिल हैं।Bollywood

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *