हम भले लोकसभा सीटें हार गए लेकिन हम कई विधानसभा सीट पर आगे रहे -बीजेपी नेता गीता कोड़ा

Geeta Koda: बीजेपी की सिंहभूम उम्मीदवार गीता कोड़ा ने गुरुवार को कहा कि भले ही पार्टी सभी आदिवासी सीटें हार गई, लेकिन उन लोकसभा सीट के अंतर्गत आने वाले कई विधानसभा सीट पर हम आगे रहेकोड़ा ने उन खबरों को खारिज कर दिया कि आदिवासी बीजेपी से नाराज हैं। उन्होंने कहा कि ओडिशा, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों में आदिवासी लोगों ने वोट किया और बीजेपी उम्मीदवारों को जिताया।गीता कोड़ा झारखंड की सिंहभूम लोकसभा सीट जेएमएम की जोबा मांझी से हार गई है।

Read also-कंगना रनौत से चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर बदसलूकी, CISF महिलाकर्मी ने जड़ा थप्पड़ -जानिए पूरा मामला

गीता कोड़ा ने कहा लोकसभा जरूर हम हारे। लेकिन विधानसभा जो इस लोकसभा के अंदर आती है उन विधानसभाओं में हम लोगों ने लीड लिया है। तो ये हम लोग एक समीक्षा के बाद ही करेंगे। लेकिन बाहर में जो एक महौल बनाया जा रहा है कि आदिवासी बीजेपी से नाराज है या बीजेपी के साथ नहीं है।

Read also-कांग्रेस नेता पृथ्वीराज चव्हाण: बीजेपी नहीं चाहती कि देवेंद्र फडणवीस महाराष्ट्र में पार्टी का चेहरा बने

ये बिल्कुल गलत है। चाहे ओडिशा हो, चाहे छत्तीसगढ़ हो या मध्य प्रदेश की भी कई ऐसी आदिवासी सीटें हैं जहां लोगों ने बीजेपी का अच्छा वोट दिया है और जिताया है। लेकिन हम लोग झारखंड पर जरूर मंथन करेंगे। उसके बाद हम लोग उस पर काम करेंगे।सिंहभूम संसदीय क्षेत्र में झारखंड मुक्ति मोर्चा की ओर से बनाये गये चक्रव्यूह को भाजपा प्रत्याशी गीता कोड़ा नहीं भेद पायी और उन्हें यहां बड़ी हार का सामना करना पड़ा। स्थिति यह रही कि 24 राउंड में हुई मतगणना में केवल 2 राउंड में ही गीता कोड़ा मामूली बढ़त ले पायी। शेष 22 राउंड में जोबा मांझी बड़े अंतर से आगे बनी रही।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *