केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह: कश्मीर की तरह जम्मू में भी जीरो टेरर प्लान लागू किया जाए

Zero Terror Plans in Jammu

Zero Terror Plans in Jammu:केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को सुरक्षा एजेंसियों को कश्मीर की तरह जम्मू में भी एरिया डोमिनेशन और जीरो टेरर प्लान लागू करने का आदेश दिया।उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार नए तरीकों से जम्मू कश्मीर में आतंकवादियों का खात्मा करने के लिए प्रतिबद्ध है।

Read Also:बॉक्स ऑफिस पर छाया ‘चंदू चैंपियन’ का जादू…दूसरे दिन की कमाई ने किया सबको हैरान!

सूत्रों ने कहा कि केंद्र शासित प्रदेश में हाल के आतंकवादी हमलों के मद्देनजर जम्मू कश्मीर में सुरक्षा स्थिति की समीक्षा के लिए बुलाई गई एक उच्च स्तरीय बैठक में गृह मंत्री ने अधिकारियों को ये बातें कहीं।गृह मंत्री अमित शाह ने एजेंसियों को जम्मू में एरिया डॉमिनेशन प्लान और जीरो टेरर प्लान के माध्यम से कश्मीर घाटी में हासिल की गई सफलताओं को दोहराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इनोवेटिव तरीकों से आतंकियों पर कार्रवाई कर एक मिसाल बनाने के लिए मोदी सरकार प्रतिबद्ध है।

Read Also: T20 2024: कनाडा के साथ वॉश आउट के बावजूद ग्रुप में भारत की स्थिति मजबूत

उन्होंने 29 जून से शुरू होने वाली अमरनाथ यात्रा की तैयारियों की भी समीक्षा की। उन्होंने कहा कि आतंकवादियों के खिलाफ अभियान प्रधानमंत्री के निर्देश के अनुसार ही चलाया जाएगा।ऩई दिल्ली में हुई इस बैठक में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, जम्मू-कश्मीर के उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा, सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे, केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला, इंटेलिजेंस ब्यूरो के निदेशक तपन डेका, सीआरपीएफ के महानिदेशक अनीश दयाल सिंह बीएसएफ महानिदेशक नितिन अग्रवाल, जम्मू-कश्मीर के पुलिस महानिदेशक आर. आर. स्वैन और दूसरे सुरक्षा अधिकारी शामिल हुए।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *