Atishi on Water Crisis:दिल्ली की जल मंत्री आतिशी ने कहा कि वे हरियाणा से हर दिन 100 मिलियन गैलन पानी लेने की अपनी मांग पर जोर देने के लिए शुक्रवार दोपहर से दक्षिणी दिल्ली के भोगल में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठेंगी।आतिशी ने कहा कि दिल्ली को हरियाणा से यमुना में 613 एमजीडी पानी मिलता है, लेकिन 18 जून को मात्र 513 एमजीडी पानी ही मिला है।
Read also-प्रधानमंत्री मोदी के श्रीनगर दौरे से पहले कड़ी की गई सुरक्षा व्यवस्था,कल डल झील के किनारे करेंगे योग
दिल्ली में 100 एमजीडी पानी की कमी से 28 लाख लोग प्रभावित हैं।उन्होंने कहा कि हरियाणा ने पानी छोड़ने से इनकार कर दिया है और प्रधानमंत्री को लिखे उनके पत्र का भी कोई फायदा नहीं हुआ, इसलिए उन्हें दिल्ली के पानी और शहर के 28 लाख प्रभावित लोगों के लिए भूख हड़ताल पर बैठने के लिए मजबूर होना पड़ा।
Read also-सिपाही भर्ती परीक्षा कराने वाली कंपनी की लापरवाही, सख्ती में प्रशासन…जल्द होगी कड़ी कार्रवाई
दिल्ली की मंत्री ने कहा हर संभव कोशिश के बाद जब मैं दिल्लीवालों को पानी नहीं दिलवा पाई तो अब मुझसे दिल्लीवालों का कष्ट देखा नहीं जा रहा है। कल 21 जून से मैं दिल्लीवालों को पानी दिलवाने के लिए, हरियाणा से जो हमारे हक का पानी है जो 28 लाख लोगों की प्यास बुझाएगा उस पानी को दिलवाने के लिए अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठुगी। मैं राजघाट जाऊंगी और वहां पर गांधी जी को श्रद्धांजलि दूंगी। जंगपुरा के भोगल कॉलोनी में मैं अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठुगी।”
आप ने अपील की है कि इंडिया गठबंधन के सभी दलों को अनशन के समर्थन में आगे आना चाहिए। वहीं, भाजपा ने दिल्ली सरकार के इस कदम को गैर जिम्मेदाराना बताया है। भाजपा का आरोप है कि आतिशी का अनशन सिर्फ दिखावा है। दिल्ली सरकार अपनी नाकामियों को छिपा रही है।
